फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   483 girls and 145 youth passed physical efficiency test in the district

Bilaspur News: जिले में 483 युवतियों, 145 युवकों ने पास की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया

Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
483 girls and 145 youth passed physical efficiency test in the district
- छह वन रेंज में आयोजित हुई वन मित्र भर्ती
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर/भराड़ी। बिलासपुर वन मंडल की विभिन्न रेंज में चल रही वन मित्र भर्ती के दूसरे दिन शुक्रवार को 483 युवतियों और 145 युवकों ने शारीरिक दक्षता प्रक्रिया को पास किया। प्रक्रिया में कुल 197 युवकों और 618 युवतियों ने भाग लिया।


भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं की 5 हजार मीटर की दौड़ हुई। क्वालीफाई करने के लिए इसे आधे घंटे में पूरा करना था। युवतियों की 1500 मीटर दौड़ हुई, जिसे 10 मिनट में पूरा करना था। सदर रेंज में 189 युवकों ने शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें से 140 ने भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया। सदर रेंज में युवतियों की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया शनिवार को होगी। घुमारवीं रेंज में 125 युवतियों और 3 युवकों ने शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 83 युवतियों और एक युवक ने प्रक्रिया को पूरा किया। भराड़ी रेंज में 125 युवतियों ने भाग लिया। इसमें से 83 ने प्रक्रिया को पूरा किया। झंडूता रेंज में 150 युवतियों और 3 युवकों ने प्रक्रिया ने भाग लिया। इसमें से 117 युवतियों और दो युवकों ने प्रक्रिया को पूरा किया। कलोल रेंज में 72 युवतियों और दो युवकों ने प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें से 71 युवतियों और दो युवकों ने प्रक्रिया को पूरा किया। स्वारघाट रेंज में 58 युवतियों ने भाग लिया। इसमें से 51 से प्रक्रिया को पूरा किया। श्री नयनादेवी जी रेंज में 54 युवतियों ने भाग लिया। इसमें 52 युवतियों ने प्रक्रिया को पूरा किया। भर्ती के पहले दिन 1,135 युवकों ने प्रक्रिया को पूरा किया था। मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शारीरिक दक्षता प्रक्रिया को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के अब दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed