फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   36 bottles of liquor and 35 liters of liquor recovered in three cases

Bilaspur News: तीन मामलों में शराब की 36 बोतल शराब और 35 लीटर लहन बरामद

Mon, 09 Oct 2023 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
36 bottles of liquor and 35 liters of liquor recovered in three cases
बिलासपुर। जिले की पुलिस ने तीन मामलों में शराब की 36 बोतलें और 35 लीटर लहन (कच्ची शराब) बरामद की है। इन मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

झंडूता थाना का एक दल शनिवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि बाला गांव में रतन लाल के घर में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। इसके बाद पुलिस ने घर पर छापा मारा । वहां से एक गत्ता पेटी में 12 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। दूसरे मामले में झंडूता थाना के अंतर्गत गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बैरी मियां में राहगीर से 24 बोतल देसी शराब की बरामद की। आरोपी बोरी में भरकर अवैध रूप से शराब ले जा रहा था। आरोपी की पहचान देशराज निवासी गांव सेरवा डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में कोट कहलूर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विचित्र सिंह निवासी गांव मजारी तहसील श्री नयनादेवी जी शराब बेचने का धंधा करता है और शराब लाने के लिए दबट की ओर गया हुआ है। इस पुलिस के एक दल ने मजारी पुल के पास नाकाबंदी की। इसी बीच विचित्र सिंह वहां पहुंचा। उसके कब्जे से 35 लीटर लहन बरामद हुआ। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed