फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3,242 candidates appeared for conductor recruitment examination in the district.

Bilaspur News: जिले में 3,242 अभ्यर्थियों ने दी कंडक्टर भर्ती की परीक्षा

Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
3,242 candidates appeared for conductor recruitment examination in the district.
- 14 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, 772 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

- परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे पुलिस के जवान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रविवार को 3,242 अभ्यर्थियों ने कंडक्टर भर्ती की परीक्षा दी। जिले में सदर और घुमारवीं उपमंडल के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 4,014 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें 772 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई और 1:00 बजे समाप्त हुई। परीक्षा से एक घंटा पूर्व अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। पुलिस के जवान अभ्यर्थियों को जांच के बाद अंदर भेजते रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए थे। सदर उपमंडल में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें डीएवी में 239 अभ्यर्थी उपस्थित और 61 अभ्यर्थी अनुपस्थित, बिलासपुर कॉलेज केंद्र-1 में 300 उपस्थित और 80 अनुपस्थित, बिलासपुर कॉलेज केंद्र-2 में 331 उपस्थित और 69 अनुपस्थित, कोठीपुरा स्कूल में 165 उपस्थित और 35 अनुपस्थित, छात्र पाठशाला बिलासपुर में 243 उपस्थित और 57 अनुपस्थित, कन्या पाठशाला बिलासपुर में 241 उपस्थित और 59 अनुपस्थित, आईटीआई बिलासपुर में 196 उपस्थित और 54 अनुपस्थित और चांदपुर स्कूल में 143 अभ्यर्थी उपस्थित और 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। घुमारवीं उपमंडल में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें कन्या पाठशाला घुमारवीं में 211 अभ्यर्थी उपस्थित और 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित, घुमारवीं कॉलेज केंद्र-1 में 267 उपस्थित और 67 अनुपस्थित, घुमारवीं कॉलेज केंद्र-2 में 294 उपस्थित और 56 अनुपस्थित, छात्र पाठशाला घुमारवीं में 234 उपस्थित और 66 अनुपस्थित, हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं में 162 उपस्थित और 38 अनुपस्थित और शिवा कॉलेज घुमारवीं में 216 अभ्यर्थी उपस्थित और 44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में महिला उम्मीदवारों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed