फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   20-year-old man hangs himself in Talai

Bilaspur News: तलाई में 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
20-year-old man hangs himself in Talai
एम्स बिलासपुर से चल रहा था उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। थाना तलाई के तहत डोल लसावा गांव में 20 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितिन कुमार निवासी गांव डोल लसावा, तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना तलाई में सूचना मिली कि एक युवक को फंदा लगाने के बाद मृत अवस्था में बरठीं अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि नितिन घर में अकेला था, जबकि उसके परिजन घर के पास खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसका भाई घर के अंदर गया तो नितिन पंखे से फंदा लगाए हुए मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर बरठीं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नितिन पिछले कुछ समय से बीमार था और उसका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों ने किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण परेशानी में आकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed