फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   16 people, including a young man who came to the hospital to get medicine, turned out positive

अस्पताल में दवा लेने आए युवक समेत 16 लोग निकले पॉजिटिव

Thu, 27 Aug 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
16 people, including a young man who came to the hospital to get medicine, turned out positive
बिलासपुर/घुमारवीं । बिलासपुर में बुधवार को कोरोना के 16 और मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर लोग गृह संगरोध में रखे गए हैं। जबकि एक व्यक्ति किसी प्रकार से क्वारंटीन नहीं था। वहीं जिला में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 285 हो गई है। इनमें से 161 संक्रमित कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि संक्रमितों में नस्वाल गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरा बागठेड़ू का 23 वर्षीय युवक जो घुमारवीं अस्पताल की फ्लू ओपीडी में पॉजिटिव पाया गया है। तीसरा हरलोग गांव का 15 वर्षीय किशोर है। वहीं दो संक्रमित तल्याणा गांव के 46 और 71 वर्षीय व्यक्ति हैं जिनका टेस्ट घुमारवीं फ्लू ओपीडी में हुआ था। वहीं आठ संक्रमित भगेड़ गांव के हैं जो 17 अगस्त को गोरखपुर यूपी से आए थे। वहीं जज्जर गांव एक 51 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित 16 अगस्त को लेह से आया था। इनमें एक 39 वर्षीय पोली गांव का युवक अरूणाचल प्रदेश से 18 अगस्त को आया था। वहीं बिलासपुर के दनोह की एक 31 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि इनमें से चार संक्रमितों को छोड़कर सभी होम और संस्थागत क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

डॉ.दरोच ने बताया कि नियमनुसार सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। वहीं जिला में अब संक्रमितों का आकड़ा 285 पहुंच गया है। इनमें से 161 स्वस्थ हो चुके हैं। अन्यों का आइसोलेट कर ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत जिन लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी बुखार या खांसी और जुखाम जैसे लक्षण हों वे नजदीक के कोरोना टैस्टिंग केंद्र में जाकर अपना कोरोना टैस्ट जरुर करवाएं। वहीं स्वस्थ होने तक एक दूसरे के नजदीक न जाएं और घर पर भी पूरी एहतियात बरतें। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला में आरएच बिलासपुर, सिविल अस्पताल घुमारवीं, मारर्कंडेय, घवांडल, सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता तथा बरठीं में कोरोना टैस्ट किए जाते हैैं।

सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार अब जिला में खांसी बुखार वाले सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा सकेगा। अगर किसी को भी खांसी और बुखार के लक्षण हो तो वो अपने नजदीकी सैंटर में जाकर अपना कोरोना टैस्ट करवा सकता है। ताकि उसके साथ उसके परिवार और समाज को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed