फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Production of Nexa DS cough syrup has been stopped in Baddi Himachal Pradesh

Cough Syrup Deaths in MP : मध्यप्रदेश में नौ बच्चों की मौत के बाद हिमाचल के बद्दी की कंपनी के कफ सिरप पर रोक

Sun, 05 Oct 2025 10:12 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Oct 2025 10:12 AM IST
सार

Cough Syrup Deaths in MP : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कई बच्चों की मौत के बाद हिमाचल के बद्दी में नेक्सा कंपनी के डीएस कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Production of Nexa DS cough syrup has been stopped in Baddi Himachal Pradesh
कफ सिरप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नेक्सा कंपनी के डीएस कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। यह कदम मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कई बच्चों की मौत के बाद उठाया गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रिपोर्ट आने तक उत्पादन बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा में पिछले दिनों बुखार और जुकाम से पीड़ित कई बच्चों को यह सिरप दिया गया था। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बुखार और जुकाम के बाद किडनी में इंफेक्शन हुआ और अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। सितंबर तक ऐसे मामलों में नौ बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया कि बीमार बच्चों को नेक्सा कंपनी की डीएस कफ सिरप दी गई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने हिमाचल सरकार और ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: ज्यादातर बच्चों को डॉक्टर प्रवीण सोनी ने लिखी थी दवा, गिरफ्तार, अब तक 14 की मौत; कंपनी पर भी केस
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कंपनियों के सिरप की भी जांच
हिमाचल के स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने पुष्टि की कि एहतियाती कदम उठाते हुए कंपनी को फिलहाल उत्पादन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 7 सितंबर के बाद मध्यप्रदेश भेजे गए सिरप के स्टॉक को वापस मंगवाने का आदेश भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों के सिरप की भी जांच कर रही है। बद्दी में पांच से छह कंपनियां कफ सिरप का उत्पादन करती हैं। बच्चों की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

छिंदवाड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग भी मौत के कारणों की जांच में जुटा है। विशेषज्ञों की टीम दवाओं के सैंपल और मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। फिलहाल, कंपनी का उत्पादन तब तक बंद रहेगा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और बच्चों की मौत का असली कारण सामने नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed