फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A woman from Hamirpur has accused a youth from Mandi of sexually exploiting her on the pretext of marriage

Himachal Pradesh: कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, शादी करने से किया मना तो महिला ने दर्ज कराया मामला

Thu, 13 Feb 2025 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 06:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक तलाकशुदा महिला ने युवक पर शांदी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
A woman from Hamirpur has accused a youth from Mandi of sexually exploiting her on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर की एक महिला ने मंडी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला की युवक से जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई। शिकायत पर महिला थाना बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया है कि मंडी के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से चार साल पहले जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत फोन पर शुरू हुई। बातचीत शादी तक पहुंची, जिस बारे में अपने-अपने परिजनों को यह बात बताई, लेकिन युवक की मां ने शादी करने से मना कर दिया। वह दोनों बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


जुलाई 2024 में युवक ने जाहु मेले में मिलने के लिए बुलाया। वह चली गई। उसके 2-3 दिन बाद घुमारवीं के एक होटल में बुलाया। वहां दोनों ने बातचीत की और चले गए। 3-4 दिन बाद फिर युवक ने घुमारवीं में बुलाया। वहां युवक ने अपने दोस्त को शादी करने बारे बताया और दोस्त की दुकान पर ही वरमाला डाली। फिर वह घुमारवीं में एक होटल में गया। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो मना कर दिया। उसने शादी न करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी शिमला, सोलन, हमीरपुर में ले जाकर भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब युवक ने फोन सुनना बंद कर दिया है और शादी करने से मना कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed