फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather takes a turn; fog blankets the area at dawn

Yamuna Nagar News: बदला मौसम का मिजाज, तड़के छाई धुंध

Sat, 19 Sep 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn; fog blankets the area at dawn
जिले के व्यासपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह छाई धुंध। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में वीरवार को तेज हवा और कई स्थानों पर बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के से ही ग्रामीण क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रही। खेत-खलिहान और सड़कें धुंध की सफेद चादर से ढके नजर आए।
सितंबर में सर्दी शुरू होने से पहले इस तरह धुंध छाने से लोग हैरान दिखाई दिए। सुबह धुंध का असर इतना अधिक रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दूरी तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट एक दिन पहले जिले में तेज हवा के साथ बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वीरवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आने से रात और सुबह के मौसम में पहले की अपेक्षा ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध का असर कम होने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक और बढ़ सकती है। इसके साथ दिनभर हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed