{"_id":"6aada1ec46c64639250d823a","slug":"poplar-wood-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163112-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 15 दिन में 300 रुपये क्विंटल गिरे पॉपुलर की लकड़ी के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 15 दिन में 300 रुपये क्विंटल गिरे पॉपुलर की लकड़ी के दाम
Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मानकपुर मंडी में खड़ी पॉपुलर से लदी ट्रालियां। आर्काइव
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मंडी में पॉपुलर की लकड़ी कीमतों में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस अवधि में पॉपुलर के दाम करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल तक नीचे आ गए हैं। कीमतों में गिरावट से प्लाईवुड कारोबारियों को जहां सस्ती लकड़ी मिलने का फायदा हो रहा है, वहीं लकड़ी कारोबारियों और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लकड़ी कारोबारियों के अनुसार करीब 15 दिन पहले जिस पॉपुलर की कीमत 1650 रुपये प्रति क्विंटल थी, वह अब 1300 से 1350 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इसी तरह 1400 रुपये प्रति क्विंटल वाला पॉपुलर अब 1100 से 1150 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में यह गिरावट लगातार बनी हुई है।
कारोबारियों के मुताबिक मंडोली मंडी में इन दिनों रोजाना करीब 250 से 300 ट्रॉली पॉपुलर पहुंच रहा है। पहले यह आवक करीब 400 से 450 ट्रॉली प्रतिदिन तक रहती थी। सामान्य तौर पर आवक कम होने पर बाजार में लकड़ी की कीमतों में तेजी आने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट है। आवक कम होने के बावजूद पॉपुलर के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में मानकपुर और मंडोली दो प्रमुख लक्कड़ मंडियां हैं। यहां हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब के कुछ क्षेत्रों से भी पॉपुलर और सफेदा की लकड़ी पहुंचती है। जिले में करीब 350 प्लाईवुड इकाइयां हैं, जिनमें सालाना करीब 7000 क्यूबिक मीटर प्लाई का उत्पादन होने का दावा कारोबारियों की ओर से किया जाता है। लकड़ी के भाव में गिरावट का असर किसानों के साथ-साथ मंडी से जुड़े आढ़तियों और अन्य कारोबारियों पर भी पड़ रहा है।
एक ट्रॉली पर करीब 50 हजार का नुकसान
भारतीय किसान यूनियन रतनमान जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में औसतन 150 क्विंटल पॉपुलर की लकड़ी आती है। ऐसे में कीमतों में करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल की कमी से किसान को एक ट्रॉली पर लगभग 45 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से प्लाईवुड कारोबार में मोनोपोली पर अंकुश लगाने की मांग की।
सरकार तय करे लकड़ी का भाव
मंडोली मंडी के पूर्व प्रधान टीटू राणा और संदीप राणा ने कहा कि सरकार को लकड़ी की कीमत तय करने के लिए व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि किसानों को बाजार में मनमाने उतार-चढ़ाव का नुकसान न उठाना पड़े। इस समय मंडी में पॉपुलर की आवक पर कुछ असर पड़ा है। इसके बावजूद कीमतों में अपेक्षा से कहीं अधिक गिरावट आई है।
इंडस्ट्री की कोई मोनोपोली नहीं : जेके बिहानी
दी हरियाणा प्लाईवुड मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन प्रधान जेके बिहानी ने बताया कि दो महीने में 200 रुपये तक दाम कम हुए हैं। 1,550 से 1,350 तक दाम गए हैं। वहीं, इस दौरान बारिश के कारण लकड़ी में 7 से 8 प्रतिशत नमी का भी इजाफा हुआ है। यह बाजार का उतार-चढ़ाव है, जो चलता रहता है। इसमें इंडस्ट्री कोई मोनोपोली नहीं है।