फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials said three drains are discharging into the Yamuna; the MP cited 15

Yamuna Nagar News: अफसर बोले-तीन नाले गिर रहे यमुना में, सांसद ने बताया 15

Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Officials said three drains are discharging into the Yamuna; the MP cited 15
अ​धिकारियों से जवाब लेते सांसद वरुण मुलाना व नवीन जिंदल। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की जिला सचिवालय में शुक्रवार को हुई बैठक में कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल व अंबाला लोकसभा से वरुण मुलाना एक्शन मोड पर दिखाई दिए। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि खोजी फोटोग्राफर लगाकर पूरी हकीकत पता लगवा लूंगा।
इस दौरान यमुना में गिरते नाले की फोटो दिखाने पर विभाग के अधिकारियों ने सांसद को गुमराह करते हुए यह अप्रैल की बताई। इस पर सांसद ने फटकार लगाई और बोले, तीन दिन पहले ही यह फोटो करवाई गई है। इसमें तिथि और समय भी नजर आ रहा है। इस पर अधिकारियों के मुंह पर ताले पड़ गए। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल ने यमुना को मैया कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन

दिशा की बैठक में जगह-जगह यमुना में गिरते गंदे व फैक्ट्रियों के प्रदूषित नालों के पानी का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों ने यमुना में गिरते नालों की जानकारी मांगी। यहां भी अधिकारी गलत जानकारी देते हुए नजर आए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि तीन ही नाले हैं, जो यमुना में गिर रहे हैं। यह जवाब सुनकर सांसद फिर नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन जिंदल ने कहा कि 15 से ज्यादा नाले हैं, जो यमुना में गिर रहे हैं। बैठक में अंबाला सांसद वरुण मुलाना और कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यमुना में प्रदूषित पानी पहुंचना गंभीर मामला है। अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें।
सांसद नवीन जिंदल ने श्मशान घाटों पर पीने के पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए। सांसद ने कहा कि पाइप पर पानी की गेज लगाने लगाई जाए। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन दिनेश गाबा ने कहा कि हर वर्ष भू-जल स्तर छह फीट नीचे जा रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें। दिनेश गाबा ने बताया कि जलस्तर में सुधार करने के लिए दो एसटीपी लगाए जा रहे हैं।
बैठक में डीसी प्रीति, एडीसी नवीन आहूजा, रादौर एसडीएम नरेंद्र, जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर एसडीएम डॉ. कुलदीप व छछरौली एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जिला परिषद सीईओ ब्रह्म प्रकाश, कृषि उप निदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका सहित अन्य उपस्थित रहे।
सांसद नवीन जिंदल ने यमुना नदी को यमुना मैया कहकर संबोधित करते हुए इसके संरक्षण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

इन मुद्दों पर भी की गई चर्चा
सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में जिले में बंदरों और कुत्तों की समस्या के समाधान को लेकर भी चर्चा की। सांसद नवीन और वरुण ने फोन पर आवारा कुत्तों को पकड़ने वाले व्यक्ति से बात की। उन्होंने जानकारी ली कि जिले में बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के लिए सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकती हैं।

अधिकारियों से जवाब लेते सांसद वरुण मुलाना व नवीन जिंदल। संवाद

अधिकारियों से जवाब लेते सांसद वरुण मुलाना व नवीन जिंदल। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed