फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar in the agency over giving old car in exchange of new one

Yamuna Nagar News: नई के बदले पुरानी कार देने पर एजेंसी में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the agency over giving old car in exchange of new one
विज्ञापन


सावनपुरी निवासी सुशील ने बेटी की शादी में देने को बुक की थी मारुति डिजायर मॉडल की कार


नई की जगह पुरानी, एक्सीडेंटल कार को मरम्मत करके देने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी






यमुनानगर। जगाधरी रोड स्थित एक कार एजेंसी पर नई के बदले पुरानी कार देने पर बुधवार को एक ग्राहक और उसके परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

सावनपुरी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को उसकी बेटी की शादी है। वे उसे उपहार में नई कार देना चाहते है। इसलिए उन्होंने जगाधरी रोड स्थित एजेंसी पर 10 दिन पहले मारुति डिजायर मॉडल की कार बुक की थी। इसके लिए उन्होंने 9 लाख 62 हजार रुपये की आरटीजीएस के माध्यम से एजेंसी में जमा कर दी थी। एजेंसी ने 13 या 14 जून तक कार की डिलीवरी करने का वादा किया था। 13 जून को एजेंसी के कर्मियों ने बताया गया कि गाड़ी कल आएगी। 14 जून को भी यही कहा गया। फिर तारीख बढ़ाकर 18 जून कर दी गई। वह बुधवार को परिजनों के साथ एजेंसी के शोरूम पहुंचे तो एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी आधे घंटे में आ जाएगी। दो घंटे बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई तो संदेह होने पर वे शोरूम के पीछे वर्कशॉप में गए। वहां एक सफेद डिजायर खड़ी थी। उसका गियर बॉक्स निकला हुआ था और अन्य हिस्से भी खुले थे। उन्होंने चेसिस नंबर नोट किया और बाहर आकर बैठ गए। कुछ देर बाद एजेंसी की ओर से उन्हें वह गाड़ी नई बताकर दे दी गई। उन्होंने उस गाड़ी को नहीं लिया। सुशील कुमार का आरोप है कि यह एक्सीडेंटल गाड़ी थी। जिसे डेंटिंग, पेंटिंग और गियर बॉक्स की मरम्मत कर नई बताने की कोशिश की गई। सच सामने आने पर परिजनों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि उन्हें हंगामे की सूचना मिली थी। वे तुरंत पहुंचे। पीड़ित पक्ष को समझाने की कोशिश की। वहीं शोरूम प्रबंधन की चुप्पी से मामला और गरमा गया। विवाद बढ़ते ही शोरूम मैनेजर मौके से भाग गया। डायल 112 की टीम ने मामले को शांत कराने के लिए पीड़ित पक्ष को पुलिस को शिकायत देने को कहा। जिसके बाद सुशील कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि कार एजेंसी में हंगामे की सूचना पर उनकी टीम मौके पर गई थी। पीड़ित पक्ष के सुशील कुमार की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed