फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The people of the house did not give the key, then the lock of the cupboard was broken

Yamuna Nagar News: घर के लोगों ने नहीं दी चाबी तो तुड़वाया अलमारी का ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The people of the house did not give the key, then the lock of the cupboard was broken
महावीर कॉलोनी में तन्नु-मन्नु के घर पर एनआईए को जांच के दौरान एक अलमारी मिली। जांच अधिकारियों ने घर के लोगों ने अलमारी की चाबी मांगी। इस पर उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उनके पास चाबी नहीं है। एनआईए को लगा कि इस अलमारी में जरूर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं। इस पर ताला तोड़ने के लिए एक मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक को ताला तोड़ने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा। अलमारी से टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। हालांकि इनके बारे में एनआईए ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

एनआईए और यमुनानगर पुलिस की टीम दो गाड़ियों में तन्नु-मन्नु के घर पर पहुंची थी। एनआईए की टीम जब तन्नु-मन्नु के घर पहुंची तो उनके अग्रसेन चौक, तेजली रोड व आजाद नगर के शराब ठेकों पर भी छापामारी की गई। इनमें से अग्रसेन चौक पर स्थिति शराब ठेका किसी और के नाम पर है, लेकिन इसका सारा लेनदेन तन्नु-मन्नु ही करते हैं। ऐसे में टीम को शक था कि इन ठेकों पर भी दस्तावेज मिल सकते हैं। टीम के कर्मचारी इन तीनों ठेकों पर भी गए।
विज्ञापन

इसके लिए मौके पर एक्साइज विभाग से भी अधिकारियों को बुलाया गया। जब तक जांच चली तीनों शराब ठेकों को बंद रखा गया। एनआईए के जाने के बाद ही ठेकों को खोला गया। एनआईए की रेड से अपराधिक तत्वों के साथ-साथ कारोबारियों में भी खलबली मची रही। सभी को भय था कि कहीं एनआईए उन तक न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच माह में एनआईए की शहर में यह तीसरी रेड है। गत वर्ष 13 सितंबर एनआईए व स्थानीय पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन में गैंगस्टर काला राणा के घर पर रेड की थी। तब टीम काला राणा के पिता जोगिंद्र राणा को गिरफ्तार करके ले गई थी। उन्हें वर्ष 2017 में शहर के पूर्व इनेलो विधायक के भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा पर फायरिंग करने के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 29 नवंबर 2022 को एनआईए ने गैंगस्टर काला राणा के गुर्गे फर्कपुर निवासी अभिषेक धीमान और छोटी लाइन स्थित सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बावा के ठिकानों पर दबिश दी थी। जांच में अभिषेक घर से फरार मिला था। सिमरनजीत सिंह को घंटों पूछताछ के बाद एनआईए साथ ले गई।


डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एनआईए व यमुनानगर पुलिस ने आज ज्वाइंट आपरेशन चलाया था। जिन लोगों के संदिग्धों से संपर्क हैं, उनके घरों पर रेड की गई है। तन्नु-मन्नु शराब कारोबारी है। घर से क्या संदिग्ध सामान या दस्तावेज मिले हैं, इसके बारे में एनआईए ही विस्तृत जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed