फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Congress party staged a protest to demand an increase in the support price for sugarcane

Yamuna Nagar News: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Congress party staged a protest to demand an increase in the support price for sugarcane
जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगाधरी अनाजमंडी गेट पर दो घंटे धरना दिया। प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं व किसानों ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, जुलूस निकालकर जिला सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन पूर्व नियोजित था, जिसके लिए कई दिनों से नेता व कार्यकर्ता संपर्क व सभाएं कर लोगों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दे रहे थे। किसानों से जुड़े इस धरना प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। प्रदर्शन को लेकर अनाजमंडी और जिला सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा और परिसर छावनी सा दिखाई दिया। प्रदर्शन को लेकर सुबह ही अनाजमंडी व जिला सचिवालय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान अनाजमंडी गेट पर जुटना शुरू हो गए थे। यहां पर नेताओं ने सभी को संबोधित किया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से लगातार छल करती आ रही है। किसानों से अन्याय कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं दिलवा रहे है। गन्ने के भाव में जो वृद्धि की गई है वह किसानों से मजाक है। किसान अपनी फसल व नस्ल बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। फसले समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही हैं। यह धान घोटाला भी सरकार की नीतियों से प्रेरित है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले के असली दोषियों को बचा रही है। इसमें केवल छोटे कर्मचारियों व व्यापारियों को शिकार बनाया जा रहा है, जबकि इसमें सत्ता दल के कई नेता शामिल हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश व बिहार से सस्ता धान लाकर प्रदेश सरकार को महंगे दाम पर बेच रहे हैं। धान घोटाले में बार-बार जांच होती है, लेकिन सरकार पोर्टल के नाम पर खेल कर रही है। इस घोटाले में सरकार के लोग ही शामिल है, इसलिए इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में हुंकार रैली कर रही है। यह रैली दिल्ली से शुरू होगी और पूरे देश में फैलेगी। रैली में सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश से लोग शामिल हो रहे हैं।

जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed