फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pucca streets and sewerage will be built in Laxmi Nagar and Shiv Nagar Colony

कैंप की लक्ष्मी नगर व शिव नगर कॉलोनी में बनेगी पक्की गलियां और सीवरेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pucca streets and sewerage will be built in Laxmi Nagar and Shiv Nagar Colony
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने वीरवार को वार्ड नंबर 17 की शिवनगर व लक्ष्मी नगर कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्षद वीना शर्मा व पार्षद तुलसी गोस्वामी के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनका मौके पर ही समाधान करवाया। इस दौरान मेयर चौहान को दोनों कॉलोनियों में जो गलियां कच्ची और क्षतिग्रस्त मिली। उनके जल्द निर्माण के लिए निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान वीरवार सुबह एक्सईएन रवि ओबरॉय, एमई वरुण शर्मा वार्ड नंबर 17 के कैंप क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्षद वीना शर्मा व तुलसी गोस्वामी के साथ कॉलोनी की हर गली का दौरा किया और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों व समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। जो समस्याएं जटिल थी, उनका जल्द समाधान करवाने की बात कही। शिवनगर कॉलोनी के बाद मेयर चौहान लक्ष्मी नगर कॉलोनी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने क्षेत्र की हर कच्ची व क्षतिग्रस्त गली की रिपोर्ट तैयार करवाई। वहीं, जिन स्थानों पर पानी की निकासी के लिए सीवरेज व नालियां नहीं है। उनका जल्द निर्माण करने के लिए भी एक्सईएन रवि ओबरॉय को निर्देश दिए गए। मेयर चौहान ने बताया कि कुछ कार्यों के टेंडर जारी किए हुए है। इनमें से जो कार्य अभी बाकी है। उनका एस्टीमेट तैयार कर अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। चौहान ने कहा कि जिन वार्डों में अभी कच्ची गलियां व अन्य सुविधाएं नहीं है। उनका निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। जिनके जल्द टेंडर अलॉट कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed