Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan Mela: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat to inaugurate; 1 million devotees expected to arrive

कपालमोचन मेला: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Fri, 20 Nov 2026 09:16 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 20 Nov 2026 09:16 AM IST
सार

कपालमोचन में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान 23 नवंबर की रात 12 बजे होगा। मान्यता है कि यहां गुरुद्वारा पहली और दसवीं पातशाही में गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह जी का आगमन हुआ था। श्रद्धालु कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

विज्ञापन
Kapalmochan Mela: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat to inaugurate; 1 million devotees expected to arrive
कपालमोचन मेला में पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिवसीय अंतरराज्यीय कपालमोचन मेले का आगाज आज से हुआ। मेले में इस बार श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आसमान में ड्रोन शो और आकर्षक लेजर लाइट एंड साउंड शो मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनी स्थल पर मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन




इस बार मेले को भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। मेले का मुख्य आकर्षण राज्यस्तरीय प्रदर्शनी होगी। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टॉल को आकर्षक रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं को पांचों दिन अलग-अलग विषयों पर नई जानकारियां मिलेंगी। प्रदर्शनी स्थल पर मंच को फूलों और रंगोली से सजाया गया है। इसके अलावा स्वदेशी मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आसमान में दिखेगी मेले की भव्यता, लेजर शो भी करेगा आकर्षित
मेले में पहली बार 23 नवंबर की रात ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से आसमान में पूरे मेला क्षेत्र की भव्य झलक प्रस्तुत की जाएगी। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़ी विशेषताओं को ड्रोन के जरिये दर्शाने की तैयारी है। वहीं, लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव मिलेगा। प्रशासन इन दोनों आयोजनों को आकर्षक बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सत्ती सतविंद्र बिखेरेंगे सुरों का जादू
मेले के उद्घाटन के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध गायक सत्ती सतविंद्र अपनी प्रस्तुति देंगे। केंद्रीय मंत्री उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि गुरुद्वारा पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेकेंगे और लंगर भी ग्रहण करेंगे।

चार सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के अनुसार पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त प्रीति ने वीरवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


23 नवंबर की रात 12 बजे होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान
कपालमोचन में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान 23 नवंबर की रात 12 बजे होगा। मान्यता है कि यहां गुरुद्वारा पहली और दसवीं पातशाही में गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह जी का आगमन हुआ था। श्रद्धालु कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। भगवान शिव, श्रीकृष्ण, गुरु रविदास और पांडवों से भी इस तीर्थ स्थान का संबंध है। इस बार मौसम में अधिक ठंड नहीं होने के कारण पिछले वर्षों की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed