फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One year for the minor mother and two years for the father who threw the newborn in the bushes

नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाली नाबालिग मां को एक साल व पिता को दो साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
One year for the minor mother and two years for the father who threw the newborn in the bushes
डिलीवरी के बाद नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले नाबालिग माता-पिता को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट डॉ. मोहिनी की अदालत ने सजा सुनाई है। अदालत ने नाबालिग पिता को दो साल कैद और 100 रुपये जुर्माना तथा मां को एक साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

गांव पांजुपुर निवासी असीम ने शहर थाना पुलिस दी शिकायत में बताया था कि वह सिटी सेंटर पार्क में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 27 सितंबर 2019 को वह साथी इस्लाम के साथ पार्क में घूम रहा था। कुछ युवकों ने उन्हें बताया कि पार्क में मूर्ति के नजदीक झाड़ियों में नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी पड़ी है। उन्होंने देखा कि बच्ची एक निजी अस्पताल की किट में लिपटी हुई थी, जिसे लेकर वे सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे उपचार दिया गया। साथ ही सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची जिस अस्पताल की किट में लिपटी थी, पुलिस उस अस्पताल में पहुंची। जब निजी अस्पताल का रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि 27 सितंबर को एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग था। जिसके बाद उसने बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन समाज में बदनामी के डर से उन्होंने बच्ची को पार्क में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed