फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire on a youngman

कार सवार युवक पर दागीं गोलियां

Wed, 03 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 03 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
एनएच 73-ए के बुड़िया चौक पर दिनदहाड़े कार और बाइक सवार युवकों ने फिगो सवार सवार युवक पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


दो गोलियों युवक की कार का अगला शीश तोड़ अंदर जा गिरीं। इस हमले में युवक बाल-बाल बचा। दिन में युवक पर यह तीसरी बार हमला हुआ।

युवक ने बुड़िया चौक स्थित दुकान में घुसकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव तेलीपुरा निवासी दीपक उर्फ संजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेत बजरी की ढुलाई का कार्य करता है। कुछ दिन से कुछ युवक फोन करके उसे धमका रहे थे। आरोपी उस पर उनकी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़वाने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी फिगो गाड़ी में अपने मामा इशो राम व एक अन्य रिश्तेदार को साथ लेकर बुड़िया गया था। काम खत्म कर जब वह वहां से जगाधरी की तरफ आ रहा था तो गांव भगवानपुर के पास चार नकाबपोश युवकों ने दो बाइकों पर सवार होकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड़िया चौक के नजदीक दो कार और दो बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने उसकी कार पर पीछे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली कार का शीशा तोड़ती हुई अंदर आ गिरी। उसके बाद उसने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने दुकान के नजदीक भी उस पर फायर किए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मदन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर खदरी निवासी सोनू, मोनू, दमोपुरा निवासी राजू, टापू निवासी नितिन, दमोपुरा निवासी विक्की के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


दीपक ने बताया कि बुधवार को दो घंटे के अंतराल में आरोपियों ने उस पर तीन बार हमला किया। पहली बार जब वह जगाधरी से बुड़िया की तरफ जा रहा था तो चनेटी टी प्वाइंट के पास आरोपियों ने हमला किया, लेकिन उन्होंने कार की गति तेज कर जान बचाई।

उसके बाद बुड़िया से आते हुए भगवानगढ़ के पास हमला किया और यहां से उसका पीछा किया, बुड़िया चौक के पास आकर तो उन्होंने उस पर फायरिंग की कर दी।

मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मदन लाल, डीएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed