फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dr. ambedkar, yamunanagar, police, haryana

विवादित जमीन पर अंबेडकर की मूर्ति

Thu, 15 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 15 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. ambedkar, yamunanagar, police, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
खिजराबाद (यमुनानगर)। खंड छछरौली के गांव मलिकपुर खादर में विवादित जमीन पर बुधवार को ग्रामीणों ने डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति रख दी। ऐसा करने से मना करने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें पुलिस के कई वाहनों के शीशे टूट गए। इसकी सूचना पाकर डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। देर शाम तक डीएसपी व तहसीलदार छछरौली अश्वनी गंभीर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ग्रामीण जमीन पर बाबा भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनने की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलिकपुर खादर गांव में कई दिनों से केंद्र सरकार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर ग्रामीणों ने बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति रख दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर भड़के ग्रामीणों की भीड़ ने देखते ही पुलिस के वाहनों पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें थाना छछरौली की पीसीआर के शीशे भी टूट गए। बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने वाले सुरजीत कुमार, जसवंत, नीरज, महिंद्र सिंह, साहब सिंह, रामा, मेहरचंद, सतपाल ने कहा कि यह जमीन केंद्र सरकार की है। इस पर हमारे पूर्वज खेती करते आ रहे हैं। अब हमारे समाज ने इस खाली पड़ी भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की है।
विज्ञापन


इसे प्रशासन अवैध कब्जा बता कर हटाना चाहता है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उनका आरोप है कि पुलिस ने जगह खाली कराने के लिए लाठी चार्ज किया। इसमें गौरव के सिर में चोट लगी तथा राजेंद्र कुमार के शरीर में भी गुप्त चोटें आईं। मामले बिगड़ता देख सूचना पाकर मौके पर डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार व तहसीलदार छछरौली अश्वनी गंभीर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत करने का प्रयास किया। देर शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे रहे, किंतु ग्रामीण जमीन पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति के साथ मौके पर तंबू लगाकर डटे रहे। उन्होंने कहा कि वह इसी स्थान पर बाबा साहब के नाम से स्मारक, पार्क व भवन का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित जमीन केंद्र सरकार की है। जिस पर न तो किसी व्यक्ति का हक है और न ही ग्रामीणों का जमीन पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा होने दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था बनाई जा रही है, वहां पर कोई लाठी चार्ज नहीं हुआ है।     
अश्वनी गंभीर, तहसीलदार, छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed