{"_id":"5c8167e4bdec22145b20d4e9","slug":"1551984707171-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी की चोरी करने के आरोपी को सीआईए-1 ने दबोचा, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी की चोरी करने के आरोपी को सीआईए-1 ने दबोचा, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फैक्टरी में चोरी करने के आरोपी को सीआईए-1 ने दबोचा
यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने फैक्टरी में चोरी करने के आरोपी को पकड़ा है। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं टीम ने बाइक चोर को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। इसके अलावा सट्टाबाजी करते दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 टीम के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जोकि चोरी करने की फिराक में है। इसके बाद टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई जसबीर सिंह, रणधीर, सुखविन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह व सुभाष शामिल किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कांसापुर डेहा बस्ती निवासी विक्रम के नाम से हुई। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2018 को परवालों एक फैक्टरी से छत के रास्ते अंदर घुसकर पीतल चोरी कर लिया था। इस वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। दड़वा निवासी बच्चा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिन में फेरी लगाने के बहाने रैकी करते थे और रात को वारदात को अंजाम देते थे।
बॉक्स
बाइक चोर को भी भेजा जेल
सीआईए-1 के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, रणधीर, सुभाष व राजेन्द्र की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर गांव अमौली निवासी प्रवीन को जेल से कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 23 फरवरी को उसने फर्कपुर क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी। यह बाइक उसने अपने घर से बरामद करवाई है।
बॉक्स
सट्टा लगाते समय दबोचा
इसी तरह सीआईए-1 के एएसआई मोहन, सुभाष, सुखविंद्र की टीम ने कैंप में सट्टाखाई कर रहे कैंप निवासी लवली को 3230 रुपए के साथ दबोच लिया। वहीं दूसरी ओर हमीदा टंकी के पास से सट्टाखाई कर रहे हमीदा निवासी अमित को भी 7250 रुपये के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फोटो-12