फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करते समय मजदूर आया कटर के बीच, गर्दन कटी

प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करते समय मजदूर आया कटर के बीच, गर्दन कटी

Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करते समय मजदूर आया कटर के बीच, गर्दन कटी

विज्ञापन
प्लाइबोर्ड फैक्टरी में काम करते समय मजदूर आया कटर के बीच, गर्दन कटी
पत्नी बोली- पति हर रोज बताता था वह असुरक्षित आरे पर काम करता है जिसकी शिकायत उसने मालिक व ठेकेदार से की थी: अनीता
कोई लापरवाही नहीं हुई, यह अचानक हादसा हुआ: फैक्टरी मालिक संजीव
बिहार के औरंगाबाद के गांव चाटीपुर का रहने वाला था मृतक विनोद
पोस्टमार्टम हाउस में आकर परिजनों व मजदूरों ने किया हंगामा।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इंडस्ट्री एरिया में ग्लोब प्लाइबोर्ड फैक्टरी में काम करते समय मजदूर विनोद कटर में आ गया। इस दौरान उसकी गर्दन कटकर नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनीता ने फैक्टरी मालिक संजीव व ठेकेदार शिवभजन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसका पति हर रोज बताता था कि वह असुरक्षित आरे पर काम करता है इस बारे में वह फैक्टरी मालिक और ठेकेदार से कह चुका है लेकिन वे उससे जबरन वहां काम करवाते हैं। उधर, हादसे के बाद फैक्टरी दूसरे मजदूर गुस्से में आ गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
इस तरह हुआ हादसा
बिहार के औरंगाबाद के गांव चाटीपुर निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्टरी में कार्य करता था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार की सुबह वह ग्लोब प्लाइबोर्ड फैक्टरी में कार्य करने के लिए गया था। वह बोर्ड सेक्शन में कटर पर कार्य करता था। इस दौरान आरा उसकी गर्दन में लगा। जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा। आसपास कार्य कर रहे श्रमिकों ने मालिक व ठेकेदार को बताया, तो वह उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत बता दिया। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि उसके पति ने बताया था कि उसे असुरक्षित आरे पर कार्य करना पड़ता है। इस बारे में फैक्टरी मालिक संजीव व ठेकेदार शिवभजन सिंह को भी कहा गया था, लेकिन वह जबरन उससे कार्य करवा रहे थे। उनकी लापरवाही से ही विनोद की मौत हुई है। उधर, फैक्टरी के दूसरे मजदूरों ने हंगामा कर दिया। उनका भी आरोप था कि फैक्टरी में कोई खास इंतजाम नहीं है। सभी मजदूर जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। यहां तक काम के दौरान प्रयोग होने वाले ग्लब्स भी नहीं है। मजदूर चंदन ने कहा कि विनोद उसका अच्छा दोस्त था दोनों एक साथ काम करते थे। वे भी उससे कटर के बारे में जिक्र करता रहता था।
विज्ञापन

वर्जन
मजदूर की मौत का हमें भी दुख है लेकिन इस कार्य में किसी भी कोई लापरवाही नहीं हुई है। यह अचानक से हादसा हुआ है। यहां तक मजदूर का फंड भी कटता है ताकि बाद में वह उसके काम आ सके। हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं और जो भी मदद बनेगी वो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव, फैक्टरी मालिक।
वर्जन
परिजनों के शिकायत पर फैक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ 302ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
-रत्न लाल, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो- 17 व 18
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed