{"_id":"5adb91434f1c1b76098b5c14","slug":"15243390127-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेशनल सुपर्ब वुमन बनीं भाजपा पार्षद प्रीति जौहर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेशनल सुपर्ब वुमन बनीं भाजपा पार्षद प्रीति जौहर....
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सुपर्ब वुमन बनीं भाजपा पार्षद प्रीति जौहर
सोनीपत के गोहाना स्थित बजाज पैलेस में ड्रीम मेकर एनजीओ आज करेगी खिताब देकर सम्मानित
खिताब के लिए एक अप्रैल तक संस्था ने ई-मेल पर मांगे थे आवेदन, देशभर की 300 महिलाएं थीं दौड़ में
सुपर्ब वुमन अवार्ड समिति ने समाज के प्रति विशेष योगदान के लिए 40 महिलाओं का किया चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। वार्ड नंबर-6 से भाजपा पार्षद प्रीति जौहर ने एक और राष्ट्रीय स्तरीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार वह नेशनल सुपर्ब वुमन चुनी गईं। उन सहित देशभर से चयनित 40 महिलाओं को खिताब से सम्मानित करने को ड्रीम मेकर एनजीओ की ओर से सोनीपत के गोहाना स्थित बजाज पैलेस में रविवार (आज) कराया जा रहा है। इसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, पूर्व आईजी डॉ. सुमन मंजरी व सीएम खट्टर की बहन राष्ट्रीय समाजसेविका वीना अरोड़ा शिरकत करेंगीं।
बता दें कि ड्रीम मेकर एनजीओ की ओर से मार्च माह में नेशनल सुपर्ब वुमन खिताब के लिए समाज को विशेष योगदान देने वाली सशक्त महिलाओं से उनके कार्यों व फोटो सहित अपनी ई-मेल पर एक अप्रैल तक आवेदन मांगे थे। देशभर से करीब 300 महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से सुपर्ब वुमन अवार्ड समिति ने 40 महिलाओं को खिताब से नवाजने के लिए चयनित किया। इनमें नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वार्ड नंबर-6 से भाजपा पार्षद प्रीति जौहर का नाम भी शामिल हैं। समिति की ओर से खिताब के लिए चयनित किए जाने की खबर सुनते ही सावनपुरी निवासी प्रीति जौहर पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
बॉक्स
पहले जीत चुकी हैं मिसेज इंडिया (क्वीन ऑफ सबस्टेंस) कांटेस्ट में फेस ऑफ नॉर्थ-2017 का खिताब
प्रीति जौहर न केवल भाजपा में महिला मोर्चा में जिला महामंत्री हैं, बल्कि स्वच्छ भारत के तहत जिला यमुनानगर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने सुंदरता के बल पर कई खिताब भी अपने नाम किए हैं। इससे पहले दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया (क्वीन ऑफ सबस्टेंस) कांटेस्ट में फेस ऑफ नॉर्थ- 2017 का खिताब जीत चुकी हैं। यह खिताब उन्हें फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी व मिसेज इंडिया यूनिवर्स रहीं मीनाक्षी माथुर के हाथों से मिला था। वहीं, प्रीति जौहर 1999 में मिस सहारनपुर का खिताब भी जीत चुकी हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा सहारनपुर में हुई। 2003 में उनका विवाह यमुनानगर के सावनपुरी निवासी शैलेंद्र जौहर के साथ हुआ। शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और एमबीए किया। उनके दो बेटे अंश-वंश भी हैं और वह परिवार और पार्षद पद की जिम्मेदारियों के साथ फिटनेस के लिए खाने-पीने का भी ख्याल रखती हैं और समाजसेवा को भी आगे रहती हैं।
विज्ञापन
फोटो-41, 42, 43