फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youths sensitized about cancer prevention.

Sonipat News: कैंसर से बचाव के लिए युवाओं को किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youths sensitized about cancer prevention.
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित कैंसर जागरूकता सेमिनार के दौरान छात्राएं व
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बायो साइंस एसोसिएशन के बैनर तले कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कैंसर जैसी भयानक बीमारी की रोकथाम के संबंध में युवाओं को जागरूक करना रहा। इसमें मुख्यातिथि डॉ. जयगोपाल शर्मा व डॉ. नेहा मिश्रा का प्राचार्य डॉ. बिपाशा अग्रवाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. जय गोपाल शर्मा ने कैंसर जैसी बीमारी से बचने के उपाय बताएं। उन्होंने कहा कि समय रहते ही अगर कैंसर के लक्षणों से हम परिचित हो जाएंगे तो कैंसर को दूर भगा सकते हैं। भूख न लगना, निरंतर वजन गिरना, एक माह से ज्यादा बुखार का रहना कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैज्ञानिकता का आधार बताते हुए कहा कि हमें फलों और सब्जियों में कीटनाशक के प्रभाव को दूर करने के लिए उन्हें दो या तीन बार गर्म पानी में साफ करें। डॉ. नेहा मिश्रा ने महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित गायनोकोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर की जांच स्वयं कर सकते हैं। सभी गांठ कैंसर नहीं होती हैं परंतु डॉक्टर से परामर्श अवश्य ही ले लेना चाहिए। मंच संचालन डॉ. अमृता ने किया। इस दौरान डॉ. नीलम, डॉ. ज्योति, डॉ. ममता, डॉ. पूजा रंजन भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed