फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth shot dead with seven bullets in Sonipat, uncle saved his life by running away

Sonipat News: सोनीपत में युवक की सात गोलियां मारकर हत्या, चाचा ने भागकर बचाई जान

Fri, 19 Apr 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead with seven bullets in Sonipat, uncle saved his life by running away
सोनीपत के गांव मोहाना में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती मोहाना थाना पुलिस टीम। संवाद
सोनीपत। पांच साल के बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे मोहाना गांव के रवि की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की। रवि को सात गोलियां लगीं। रवि के साथ मौजूद उसके चाचा ने भागकर जान बचाई। सात माह पूर्व मोहाना गांव में हुई आनंद की हत्या की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव मोहाना निवासी रोहताश ने कहा है कि उसका भतीजा रवि गुहणा रोड स्थित बीज कंपनी में नौकरी करता था। वीरवार सुबह करीब आठ बजे रवि (30) अपने पांच वर्ष के बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। वह भी उसके साथ स्कूल की तरफ चले गए। वह और रवि बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। वे निर्माणाधीन मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोली चलते ही वह पास ही गली में भाग गए। इस दौरान हमलावरों ने करीब आठ राउंड गोली चलाई और सात गोली मारकर उनके भतीजे रवि की हत्या कर दी। हमलावरों ने धमकी दी कि आनंद की हत्या का बदला तुम्हारे सारे खानदान को खत्म करके लेंगे, अभी तो एक ही मारा। उसके बाद वह भाग गए। रोहताश ने कहा कि हमलावरों में वह सिर्फ बाइक सवार गांव के ही टिंकू को पहचान सका।
विज्ञापन

सरेआम हत्या से गांव में फैली सनसनी
सरेआम युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मोहाना थाना प्रभारी अरुण कुमार और गोहाना सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए खानपुर रेफर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
रोहताश ने गांव के ही नवीन, सावन, दीपांशु, अनिल, आर्यन, देवेंद्र, साहिल, कृष्ण, बलबीर, काला, टोला व लवीश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही हत्या की साजिश रची और हमला करवाया। उन्होंने टिंकू व अन्य से वारदात को अंजाम दिलवाया है।
रंजिश में छह साल में हो चुकीं पांच हत्याएं

रोहताश ने बताया कि उनके बड़े भाई कृष्ण की मौत हो चुकी है। कृष्ण के दो बेटे रवि व दीपक थे। रवि की वीरवार सुबह हत्या कर दी गई। उनका छोटा भतीजा दीपक गांव में 27 सितंबर 2023 की रात को हुई आनंद की हत्या में नामजद है और जेल में बंद है। आनंद (32) गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था, जहां उसकी छह गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। गांव में रंजिश का खेल वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। 5 अगस्त 2018 को आनंद के भाई सुनील व दूसरे पक्ष के सगे भाई प्रदीप व विजय की हत्या हुई थी। इसमें दो भाइयों की हत्या में सुनील के साथ ही आनंद व अक्षय पर मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के दौरान सुनील को गोली लग गई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।


वर्जन-

गांव मोहाना में युवक की हत्या व उसके चाचा पर जानलेवा हमला करने के मामले में 13 आरोपियों पर हत्या, हत्या की कोशिश व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी मोहाना।

सोनीपत के गांव मोहाना में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती मोहाना थाना पुलिस टीम। संवाद

सोनीपत के गांव मोहाना में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती मोहाना थाना पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed