फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will not allow action to be taken against the temple

Sonipat News: मंदिर पर नहीं होने देंगे कार्रवाई

Fri, 27 Jun 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Will not allow action to be taken against the temple
फोटो 31: सोनीपत के गांव राठधना स्थित निर्माणाधीन मंदिर परिसर में बैठक के बाद निगम के खिलाफ विरो
सोनीपत। गांव राठधना स्थित निर्माणाधीन श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर परिसर में वीरवार को राठधना आदर्श ग्राम सुधार समिति और सरोहा खाप के सभी 12 गांवों के मौजिज लोगों की बैठक हुई। इसका मुख्य मुद्दा गांव की मुश्तर्का मालकान जमीन और उस पर बने मंदिर पर नगर निगम की ओर से की जा रही आपत्तियों को लेकर रहा।
विज्ञापन

समिति प्रधान अतर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वर्षों पहले शुरू किए मंदिर निर्माण का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा कर लिया है। इस स्थान पर 71 फुट ऊंची शिव प्रतिमा और उत्तर भारत का सबसे बड़ा शिव मंदिर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर के चारों ओर ट्रैक, पेड़-पौधे, बच्चों के खेलने के लिए मैदान, अखाड़े आदि का विकास भी किया गया है। यह कार्य गांव के सहयोग से किया गया है। यह जमीन ग्रामवासियों की खेवट की साझा संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अब नगर निगम इस भूमि को अपनी बताकर मंदिर को अवैध निर्माण बता रहा है। उसे गिराने की बात कह रहा है। समिति ने यह भी आरोप लगाया कि निगम के एक सहायक अभियंता की ओर से इस फाइल को बंद करने की एवज में पैसे मांगे गए। इसके बाद से निगम की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है।

सरोहा 12 खाप के प्रधान सतीश सरोहा ने कहा कि गांव वालों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन नगर निगम को भी कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने जबरदस्ती कोई कार्रवाई की तो पूरा गांव एकजुट होकर विरोध करेगा । पंचायत के विरोध के चलते वर्ष 2012 में समिति ने कोर्ट में केस किया था, जिसमें निर्णय समिति के पक्ष में आया और अब मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed