{"_id":"65930cbb8efdf895ee0d9885","slug":"wheels-of-private-roadways-bus-going-to-meerut-stopped-returned-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11729-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी के थमे पहिए, मेरठ जा रही रोडवेज बस लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी के थमे पहिए, मेरठ जा रही रोडवेज बस लौटाई
Tue, 02 Jan 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
सोनीपत। केंद्र सरकार की तरफ से हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के खिलाफ किलोमीटर स्कीम व सहकारी समिति के बस चालकों ने सोमवार को हड़ताल रखी। करीब 84 बसों का पहिया थमा रहा। चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए कानून को रद्द करने की मांग की है।
चालकों ने कहा कि सरकार जब तक कानून को वापस नहीं लेगी वह बस नहीं चलाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोनीपत रोडवेज डिपो से किलोमीटर स्कीम की 42 और सहकारी समिति की 42 बसों का परिचालन किया जाता है। किलोमीटर स्कीम की अधिकतर बसें चंडीगढ़ सहित लंबे रूटों पर चलाई जा रही हैं। इन बसों के चालकों के हड़ताल पर जाने से यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। चालकों ने बूथों पर भी बसें नहीं लगने दी। हालांकि रोडवेज बसों का परिचालन जारी रहा। इससे यात्रियों को राहत मिली।
बड़ौत से लौटाई बस
सोनीपत डिपो से उत्तर प्रदेश के मेरठ, हरिद्वार सहित कई रूटों पर बसें जाती हैं। सोमवार को सवारियां लेकर एक बस बड़ौत पहुंची तो उसे रोक लिया और सवारियों को उतारकर उसे लौटा दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने इस रूट पर बसों का परिचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन
नए कानून में क्या है प्रावधान
केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में एक नया कानून पेश किया है। इसके तहत सड़क दुर्घटना होने पर चालक अगर मौके से फरार हो जाता है या उपचार के दौरान घायल की मौत हो जाती है तो उसे 10 साल की सजा व सात लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। चालक इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
क्या कहते हैं चालक और यात्री
सरकार की तरफ से बनाए गए नए कानून का सभी चालक विरोध करते हैं। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, तब तक बस नहीं चलाएंगे। सुशील कुमार, चालक।
सरकार के नए कानून के खिलाफ बसों का पहिया जाम किया गया है। इस कानून के डर से चालक नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जगमहेंद्र, चालक।
मैं सोनीपत से बहादुरगढ़ जा रहा था। बस अड्डे पर पहुंचा तो यहां पर कोई बस नहीं मिली। डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। बस नहीं चली तो ठंड में कैसे घर जाऊंगा। -रघबीर, बहादुरगढ़।
हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में किलोमीटर स्कीम व सहकारी समिति के चालक सोमवार को हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से विभिन्न रूटों पर यह बसें नहीं चल पाईं। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है, उसी रूट पर रोडवेज बस रवाना की जा रही है। -सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।