{"_id":"6414bf1ee0e26a4759075036","slug":"vehicles-will-run-on-sonipat-to-jind-national-highway-352a-from-november-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat To Jind सिर्फ 50 मिनट में: नवंबर से NH 352A पर दौड़ेंगे वाहन, 799 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat To Jind सिर्फ 50 मिनट में: नवंबर से NH 352A पर दौड़ेंगे वाहन, 799 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
Mon, 03 Apr 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:01 AM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 799 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। वाहन चालक मुरथल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से सीधे जींद की तरफ आ-जा सकेंगे। यह बड़वासनी के पास पश्चिमी युमना नहर के समानांतर बनाए जा रहे एनएच-334पी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरथल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से जींद तक बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर नवंबर से वाहन दौड़ने लगेंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे और गांव बड़वासनी के पास पश्चिमी यमुना नहर के समानांतर बनाए जा रहे एनएच-334पी से जोड़ा जाएगा। इसके बनने से जींद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए मार्ग सुगम होगा।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से 799 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए का निर्माण करवाया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से सोनीपत से जींद तक करीब 80 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जा रहा है। हाईवे को दो भागों में बांटा गया है। एक हिस्सा सोनीपत से गोहाना और दूसरा गोहाना से जींद तक है।
विज्ञापन
दोनों ही हिस्सों का निर्माण कार्य अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं। दोनों हिस्सों में मिट्टी डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। एजेंसी की ओर से क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर व नहरों पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। सोनीपत से गोहाना के बीच रोड पर जो भी गांव स्थित है, वहां बाईपास का भी निर्माण किया जा रहा है, ताकि गांवों के लोग भी इस हाईवे का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से सफर में समय लगेगा कम
राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए का निर्माण होने से सोनीपत से जींद तक करीब 80 किलोमीटर की दूरी मात्र 50 मिनट में तय हो जाएगी। हाईवे के अभाव में वाहन चालकों को दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से जींद का सीधा कनेक्शन एनएच-44 और एनएच-334पी से हो जाएगा। इससे वाहन चालकों के लिए दिल्ली आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।
ईशापुर खेड़ी के पास दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे जोड़ा जाएगा
राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए को गांव ईशापुर खेड़ी के पास निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के बाद वाहन चालक अमृतसर होते हुए कटरा आवाजाही कर सकेंगे। गोहाना व जींद क्षेत्र के वाहन चालक जिन्हें दिल्ली, रोहतक, पंजाब के लुधियाना, अमृतसर व अन्य शहरों में जाना पड़ता है, उनके लिए रास्ता सुगम हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए के अलावा दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे बनने से जिला में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बाहर की कंपनियां भी यहां अपनी बड़ी परियोजना लगाने के लिए प्रेरित होंगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए का निर्माण नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस राजमार्ग को निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे व एनएच-334पी के साथ जोड़ा जाएगा। इसके बनने से सोनीपत व जींद के बीच का सफर कम समय में तय किया जा सकेगा। -आनंद दहिया, डीजीएम, एनएचएआई