फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed, three injured in separate accidents

Sonipat News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Mar 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in separate accidents
सोनीपत। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के साथ मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरथल रोड स्थित विकास नगर की रहने वाली शबाना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के दामाद शमशेर, आफताब और पड़ोसी सुमन तथा भिवानी के हनुमान गेट के रहने वाले वीरेंद्र उर्फ संजय के साथ उनकी कार में सवार होकर रोहतक गई थी। जब लौट रहे थे तो बैंयापुर के पास स्थित नंदीशाला से एक ट्रैक्टर निकल आया। वह ट्राली में गोबर लेकर जा रहा था। उसने अचानक ही ब्रेक लगा दिया। कार चला रहे वीरेंद्र जब तक कुछ समझ पाते कार की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। जिसमें कार सवारों को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि शबाना, सुमन और आफताब को रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शबाना की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
लघु सचिवालय में कार्यरत गांव ककरोई निवासी दलबीर 26 फरवरी की सुबह बाइक पर सवार होकर कार्यालय से घर जा रहे थे। जब गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे थे तो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पास से गुजर रहे दलबीर के पिता बाले सिंह ने आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनको रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां वीरवार को दलबीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed