{"_id":"6477aae89a2306f01b07a5c4","slug":"troubled-by-the-lack-of-water-supply-for-four-days-the-women-jammed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-633-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दिन से पानी आपूर्ति न होने से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दिन से पानी आपूर्ति न होने से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम
Thu, 01 Jun 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सड़क जाम करके खड़ी महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वेस्ट रामनगर में चार दिन से पेयजल किल्लत झेल रहीं महिलाओं का गुस्सा बुधवार सुबह फुट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में एकत्रित होकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि पेयजल किल्लत दूर करने के लिए अधिकारियों के पास फोन करते हैं तो वह उठाते नहीं।
महिलाओं के सड़क पर उतरने के बाद वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने की मांग पर अड़ी रहीं। थाना प्रभारी ने नगर निगम के उपमंडल अभियंता से फोन पर बातचीत की। इसके बाद महिलाओं को शांत करके करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगाए खड़ी महिलाओं का आरोप था कि वेस्ट राम नगर में नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन चार दिन से घरों में एक बूंद तक पानी नहीं आ रहा है। ज्येष्ठ महीने में कॉलोनी के लोगों को गला तर करने के लिए मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
फोन तक नहीं उठा रहे अधिकारी
महिलाओं का आरोप है कि गर्मी में निगम की ओर से पानी की आपूर्ति समय पर नहीं की जा रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोगों को पानी के कैंपर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई घरों में एक बूंद तक पानी नहीं बचा है। उनका कहना है कि पानी आपूर्ति के लिए वह जब अधिकारियों के पास फोन करते हैं तो वे उनके फोन तक नहीं उठा रहे। उनकी लापरवाही का खामियाजा कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उपमंडल अभियंता से बात कर खुलवाया जाम
पानी की मांग को लेकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगाए जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी हुई। कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर महिलाओं से झड़प भी की, लेकिन महिलाओं ने जाने का रास्ता नहीं दिया। अधिकतर वाहन चालकों को दूसरे मार्गों से होकर जाना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपमंडल अभियंता से फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया, जिससे वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
वेस्ट रामनगर में जाम लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। महलाना रोड पर पेयजल लाइन लीक होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई थी। लीकेज को ठीक करने का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
- निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम सोनीपत