{"_id":"65bd2ace98be66f684072ef6","slug":"three-accused-arrested-in-the-firing-case-at-maturam-confectionary-shop-recce-was-done-before-the-incident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113206-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात से पहले की थी रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात से पहले की थी रेकी
Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित शिव चौक के निकट लाला मातूराम हलवाई की दुकान का अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में एसआईटी ने रेकी करने और षड्यंत्र रचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी दीपक स्वामी व रामदिनेश उर्फ दिनेश तथा रोहतक के गांव सांघी के रहने वाले दीपिन के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने उन्होंने रोहित छपार व अन्य के साथ मिलकर इस घटना से पहले रेकी थी। साथ ही घटना से एक दिन पहले रोहित छपार के साथ मिलकर इस घटना का पूरा षड्यंत्र रचा था।
शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर 21 जनवरी को सुबह पौने 11 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। जिसमें दूध विक्रेता गांव माहरा निवासी बिजेंद्र को गोली लगी थी। दुकान के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई थी। इसके बाद हमलावर बाइक लेकर पुरानी अनाज मंडी की तरफ भागे थे। उन्होंने अग्रसेन चौक के निकट पांच हवाई फायर किए थे। आरोप था कि 42 से अधिक फायर किए गए। यह मामला काफी तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन
30 जनवरी को मामले को लेकर गोहाना बंद का आह्वान किया गया था। जिस पर पुलिस ने सप्ताह का समय मांगा था। साथ ही इस मामले में डीसीपी भारती डबास के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। जिसमें एसीपी नरेंद्र सिंह, सीआईए गोहाना, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सोनीपत, सीआईए सोनीपत, प्रभारी स्पेशल क्राइम यूनिट गोहाना, प्रभारी स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सोनीपत, प्रभारी एवीटी स्टाफ सोनीपत, प्रभारी साइबर सेल गोहाना व प्रबंधक थाना शहर गोहाना शामिल थे। मामले में पुलिस एक नाबालिग समेत दो को पहले काबू कर चुकी है।
अब मामले में एसआईटी ने दीपक स्वामी, राम दिनेश उर्फ दिनेश व दीपिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद कर ली है।