{"_id":"64bd7f1d9aeb57d6fb0885f5","slug":"third-accused-arrested-for-not-paying-money-after-buying-diesel-sonipat-news-c-197-1-snp1001-3412-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीजल खरीदकर पैसे न देने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीजल खरीदकर पैसे न देने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 24 Jul 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने गांव लाठ स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के अलवर जिले का शादीलाल है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव लाठ स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक रामपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अनीष शर्मा, मुनीम व राज ठाकुर ने इकरारनामा करके डीजल खरीदने शुरू किया था। उन्होंने एक सप्ताह में 8 लाख 97 हजार 489 रुपये का तेल खरीदा और पैसे अदा नहीं किए। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दिलीप कुमार व अनीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब शादीलाल की गिरफ्तारी हुई है। उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद