{"_id":"67644e10f0ebf5cbdb0cbc76","slug":"the-villagers-beat-up-the-team-that-went-to-catch-the-thief-with-sticks-and-injured-them-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129541-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर किया घायल
Thu, 19 Dec 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बिजलीकर्मी। संवाद
गोहाना। गांव छिछड़ाना में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें जेई सहित तीन बिजलीकर्मी घायल हो गए। बिजली कर्मियों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों व पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाएं अधिक हो रही हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए गांव में टीमें जा रही हैं। वीरवार को भी टीम जेई जिले सिंह के नेतृत्व में गांव छिछड़ाना में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। गांव में कुंडी लगातार चोरी की जा रही थी। टीम के सदस्य जब अलग-अलग खंभों पर कुंडी लगाकर की जा रही बिजली चोरी का वीडियो बना रहे थे तो दो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए। उन्होंने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें एलएम सियाराम, एएलएम पवन व जेई जिले सिंह को चोट आई हैं। टीम में शामिल एलएम मनोज, अशोक व एएलएम संतोष ने निगम व डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी व बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
-
गांव छिछड़ाना में बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया है। ग्रामीणों के खिलाफ थाना बरोदा को शिकायत दी है।
- कपिल, एसडीओ, कथूरा, गोहाना