फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lives of Sahibzadas inspire determination: Mohanlal Baroli

साहिबजादों के जीवन से मिलती है दृढ़ संकल्प की प्रेरणा : मोहनलाल बड़ौली

Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The lives of Sahibzadas inspire determination: Mohanlal Baroli
फोटो 37- सोनीपत के गुरुद्वारा साहिब में वीर बाल दिवस पर विचार रखते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनल
सोनीपत। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की याद में शहरभर के सभी गुरुद्वारों में देर शाम वीर बाल दिवस मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में चार साहिबजादों सहित उनके साथ शहीद हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा ने सभी गुरुद्वारों का दौरा कर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात 8 बजे वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को समर्पित कवि दरबार का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमें साहिबजादों के जीवन से दृढ़ संकल्प लेने की प्रेरणा मिलती है। जिन्होंने अपने प्राण तो न्योछावर कर दिए, लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने साहिबजादों व अन्य शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में संगत की ओर से श्री रहिरास साहिब का पाठ किया जाएगा। गुरप्रीत सिंह ने सहयोगियों के साथ साहिबजादों की याद में कीर्तन किया। कार्यक्रम के बाद गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा, गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में शाम को कीर्तन के उपरांत संगत को दूध का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मोतीलाल मेहरा व सेठ टोडरमल जैन की महान सेवा को याद किया गया। मोतीराम मेहरा ने छोटे साहिबजादों को अंतिम दो दिन गर्म दूध पिलाकर उनकी सेवा की थी। सेठ टोडरमल जैन में स्वर्ण मुद्राएं बिछाकर उनके संस्कार के लिए जगह खरीदी थी। सभी गुरुद्वारों में प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed