फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the account of Shri Ram's devotion to his duty towards his father.

Sonipat News: श्रीराम के पितृ धर्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 28 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the account of Shri Ram's devotion to his duty towards his father.
फोटो: सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित राम कथा के दौरान उप​स्थित श्रद्ध - फोटो : Archive
सोनीपत। भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान पिता राजा दशरथ के श्राद्ध कर्म का पालन कर पितृ धर्म, श्रद्धा और कर्तव्य का संदेश दिया। श्रीराम के पितृ धर्म और पिता राजा दशरथ के श्राद्ध-पिंडदान का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

यह प्रसंग कथा वाचक ओमप्रकाश अरोड़ा ने रविवार को नंदवानी नगर स्थित श्री सेवा समिति महावीर दल के श्री हनुमान मंदिर में आयोजित रामकथा के दौरान सुनाया।
श्री राम परिवार की ओर से परूथी परिवार ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन और रामकथा का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।
विज्ञापन

कथा वाचक ने श्रीरामचरितमानस के अयोध्याकांड में वर्णित प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब भरत चित्रकूट पहुंचकर भगवान श्रीराम को राजा दशरथ के स्वर्गवास का समाचार देते हैं तो प्रभु राम अत्यंत दुखी हो जाते हैं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ और अन्य मुनियों के निर्देश पर भगवान श्रीराम पिता का श्राद्ध कर्म संपन्न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने वन में उपलब्ध कंद-मूल और फलों से श्रद्धापूर्वक पिंडदान किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने पितृ धर्म, श्रद्धा और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। कथा वाचक ने रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसंग का भावार्थ भी समझाया।

कार्यक्रम में पवन सहगल, अशोक भुटानी, राकेश बहल, ललित बत्रा, महेश पांडे, सुरेंद्र, शंकर, रामनिवास, जितेंद्र, रमाकांत, मुकेश आनंद, मेहर चंद, महेश, दिनेश अरोड़ा, विजय, धीरज और भूषण समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed