फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minor molested at Satlok Ashram; accused arrested.

Sonipat News: सतलोक आश्रम में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Minor molested at Satlok Ashram; accused arrested.

विज्ञापन
गोहाना। गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे से गलत हरकत करने का आरोप लगा है। घटना 22 सितंबर की रात की है। पीड़ित बच्चा अपने पिता व छोटे भाई के साथ-साथ 19 सितंबर को आश्रम में सेवा के लिए आया था। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन अनीता शर्मा और लड़के के पिता के बयान पर कासंडी निवासी आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में आश्रम से पुलिस को डायल 112 पर कॉल की गई थी। चेयरपर्सन अनीता को 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि धनाना के सतलोक आश्रम में आए नाबालिग बच्चे के साथ गलत हरकत की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चा अपने पिता के साथ था। इसके बाद बच्चे और उसके पिता को सपना बाल कुंज खानपुर कलां ले जाया गया, जहां काउंसलिंग के बाद बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे के बयान भी दर्ज करवाए। पुलिस ने मामले में 74 बीएनएस व 10 पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


आश्रम का दावा बिस्तर बिछाने को लेकर हुआ था विवाद
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ को लेकर सतलोक आश्रम धनाना ने प्रेसनोट जारी कर अपना पक्ष रखा है। आश्रम प्रवक्ता विकास का कहना है कि आश्रम में बच्चे और एक युवक के बीच बिस्तर बिछाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान युवक ने बच्चे की पिटाई की थी। मामले को शांत करवा दिया गया था। आश्रम की ओर से पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी। जिस व्यक्ति ने सीडब्ल्यूसी को सूचित किया था, उस पर पहले से लोगों को साजिशन फंसाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में हर तरफ सीसीटीवी लगे हुए हैं। घटना 33 नंबर पिलर के पास की बताई जा रही है। यह एरिया खुले शेड में है। सीसीटीवी में भी इस प्रकार की घटना सामने नहीं आई है।

------------------------------
धनाना स्थित सतलोक आश्रम में नाबालिग बच्चे के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जितेंद्र गहलावत, डीसीपी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed