फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retro-reflective tape installed to prevent road accidents in fog.

Sonipat News: कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए लगाए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप

Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Retro-reflective tape installed to prevent road accidents in fog.
फोटो: सोनीपत शहर में ई-रिक्शा पर रेट्रो टेप युक्त रिफ्लेक्टर लगाते संदीप बत्रा। संगठन - फोटो : Archive
सोनीपत। रात और कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा संगठन सोनीपत ने विभिन्न क्षेत्रों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया। इसके तहत सरकारी और गैर सरकारी विभागों की संपत्तियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात में वाहन चालकों को ये दूर से दिखाई दे सकें।
विज्ञापन

संगठन की ओर से ई-रिक्शा के पीछे भी रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संदीप बत्रा ने कहा कि सर्दी और कोहरे के दौरान सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों और विभिन्न विभागों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े इस प्रयास में सहयोग के लिए लोग संगठन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed