{"_id":"6a5cdd0e76e3e115a00abc83","slug":"the-episode-of-the-meeting-between-shri-ram-and-hanuman-was-narrated-during-the-ramkatha-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157208-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रामकथा में श्रीराम-हनुमान मिलन प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रामकथा में श्रीराम-हनुमान मिलन प्रसंग सुनाया
Sun, 19 Jul 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत के देवनगर में आयोजित रामकथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
सोनीपत। श्री राम परिवार संस्था की ओर से देव नगर स्थित हरीश छाबड़ा के निवास पर श्रीसुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन और रामकथा का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश ने श्रीराम और हनुमान के प्रथम मिलन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि माता सीता की खोज के दौरान ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव के कहने पर हनुमान ब्राह्मण का वेश धारण कर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचे।
परिचय होने पर हनुमान ने प्रभु को पहचानकर उनके चरणों में प्रणाम किया, जिसके बाद श्रीराम ने प्रेमपूर्वक गले लगा लिया। इसके बाद हनुमान प्रभु श्रीराम को सुग्रीव के पास ले गए, जहां अग्नि को साक्षी मानकर दोनों की मित्रता हुई। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, सूरज कांत, राकेश बहल, बिहारी लाल, ललित बत्रा, महेश पांडे, अशोक, मुकेश, मेहर चंद, महेश, प्रिंस, रमाकांत, राजन मनचंदा, अश्विनी, रामनिवास भी मौजूद रहे।