फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The construction of a new foot overbridge at the railway station at a cost of Rs 4.50 crore is in its final stages, with circular sheds being erected.

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर 4.50 करोड़ से नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में, गोलाकार में लग रहे शेड

Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The construction of a new foot overbridge at the railway station at a cost of Rs 4.50 crore is in its final stages, with circular sheds being erected.
फोटो 07- सोनीपत स्टेशन पर बनाए गए नए फुट ओवरब्रिज पर शेड लगाने का शुरू किया गया कार्य। संवाद
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। फुट ओवरब्रिज पर गोलाकार शेड लगाने का काम शुरू है। सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण व शेड लगाने के कार्य की जिम्मेदारी जालंधर की कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी को काम पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इस राशि में बिजली संबंधी कार्य भी शामिल किए गए हैं। फुट ओवरब्रिज पर शेड लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ धूप व बारिश से भी बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन

शेड लगाने के बाद फुट ओवरब्रिज के साथ लिफ्ट लगाने व सीढ़ियां बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। लिफ्ट के लिए पिलर खड़े कर लिए गए हैं। फुट ओवरब्रिज से यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से सभी प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां को दूसरे प्रवेश द्वार की तरफ भी उतारा जाएगा। उधर भवन निर्माण संबंधी कार्याें में भी तेजी लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 40 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत 29 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। फिलहाल स्टेशन पर एकल फुट ओवरब्रिज होने से ट्रेनों के ठहराव के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। नए फुट ओवरब्रिज से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


सोनीपत स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत आवश्यकतानुसार भवन व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों के लिए एक और नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।
- पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed