{"_id":"6274084eda553e0f033ce103","slug":"students-lying-down-with-the-smile-of-the-tablet-sonipat-news-rtk645777188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट की मुस्कान के साथ घर लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट की मुस्कान के साथ घर लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
समारोह में अधिकारियों के साथ वितरित किए गए टैबलेट दिखातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। ई-अधिगम योजना के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के 1799 विद्यार्थियों और 36 पीजीटी अध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए। इससे पूर्व रोहतक में आयोजित प्रदेशस्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि पहले तख्ती होती थी, अब टैबलेट ने तख्ती का रूप ले लिया है। विद्यार्थी पूरी मेहनत व लगन के साथ अपनी पढ़ाई करें। जिला स्तरीय समारोह में राई विधायक मोहनलाल बड़ौली मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि समय की मांग और विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरण की शुरुआत की है।
प्रदेश में 119 खंडों में पांच लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिले में 1799 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इनमें 10वीं कक्षा के 843 व 12वीं कक्षा के 956 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले में 21 हजार 736 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। शेष विद्यार्थियों को भी नियमित तौर पर टैबलेट वितरित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन 2 जीबी डाटा भी नि:शुल्क रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा, पार्षद सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, राकेश मलिक, शिक्षा विभाग की उप निदेशक किरण, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल, प्राचार्य निर्मल धनेरवाल, संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। वहीं राई खंड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय समारोह में भी विधायक मोहनलाल बड़ौली व एसडीएम शशि वसुंधरा ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे अधिक सोनीपत के विद्यार्थियों को मिले टैबलेट
उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि प्रदेश में सोनीपत के विद्यार्थियों को सर्वाधिक संख्या में टैबलेट वितरित किए गए हैं। इससे सोनीपत के एजुकेशन हब के रूप में विकसित होने पर मोहर लगी है। उन्होंने कहा कि यह टैबलेट विद्यार्थियों की पढ़ाई की रफ्तार बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस योजना से किताबों पर निर्भरता कम होगी और ई-लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा।
कहां कितने टैबलेट किए वितरित
ब्लॉक 10वीं 12वीं
सोनीपत 348 461
गन्नौर 122 129
गोहाना 86 56
कथूरा 66 114
खरखौदा 100 55
मुंडलाना 18 35
राई 103 106
कुल 843 956
--
बोलीं छात्राएं-योजना से काफी फायदा होगा, बेहतर होगी पढ़ाई
-सरकार की इस योजना से हमें काफी फायदा मिलेगा। टैबलेट मिलने से अब अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से कर सकूंगी। इससे जहां किताबों पर निर्भरता खत्म होगी, वहीं पढ़ाई भी अच्छे से हो सकेगी।
-सोनम, 12वीं
--
-विद्यार्थी हित में उठाया गया सरकार का यह कदम सराहनीय है। कोरोना काल में मोबाइल न होने से हमारी पढ़ाई प्रभावित रही थी। टैबलेट मिलने के बाद अब पढ़ाई बाधित नहीं होगी। हम किसी भी समय अध्यापकों से भी संपर्क कर सकेंगी।
प्रियांशी, 12वीं
--
-टैबलेट मिलने से पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा, जिसका प्रयोग अपने ज्ञान वर्धन के लिए करूंगी।
कोमल, 12वीं
--
विधायक निर्मल चौधरी ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को टैबलेट वितरण किए
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर में विधायक निर्मल चौधरी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए। निर्मल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रयास है कि शिक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न आए। इसी के चलते छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए हैं। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र दून, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अधिकारी अंकिता वर्मा, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह सहित अन्यस अधिकारी मौजूद रहे।
--
250 टैबलेट किए वितरित
खरखौदा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य नीलम दहिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची एसडीएम शिखा ने 240 विद्यार्थियों व 10 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, भाजपा नेता गुलशन ठेकेदार, मीना नरवाल, प्रीतम खोखर, मनीष नरवाल, आजाद सिंह मौजूद रहे।