{"_id":"677ee2b434aae8dc0703dd97","slug":"stock-of-anti-rabies-injection-finished-again-in-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130488-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में फिर खत्म हुआ एंटी रेबीज के इंजेक्शन का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में फिर खत्म हुआ एंटी रेबीज के इंजेक्शन का स्टॉक
Thu, 09 Jan 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल का आपातकालीन वार्ड। संवाद
- फोटो : संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में फिर से एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए रोजाना 10 से 15 लोग पहुंच रहे हैं। कुत्ता, बंदर या अन्य किसी जानवर के काटने पर मरीजों को 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना होता है। समय पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन न लगे तो रेबीज बीमारी होने का खतरा रहता है। लोगों की सुविधा के लिए एंटी रेबीज का इंजेक्शन नागरिक अस्पताल में 100 रुपये में लगाया जाता है, जबकि आरक्षित वर्ग, बीपीएल परिवार को निशुल्क लगाया जाता है। नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने से लोगों को गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। कुछ लोग गांव खानपुर कलां जाने के बजाय निजी अस्पताल में 350 से 400 रुपये में इंजेक्शन लगवा रहे हैं। वहीं किसी जानवर के काटने पर एंटी रेबीज के कम से कम पांच इंजेक्शन लगवाने जरूरी होते हैं।
दिसंबर, 2024 के पहले पखवाड़े में पहुंची थी 90 डोज
नागरिक अस्पताल में पांच महीने पहले भी एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया था। चार महीने पहले दिसंबर के पहले पखवाड़े में 90 डोज मिली थी। एक डोज से पांच लोगों को इंजेक्शन लगाए गए। अब फिर से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों के पास भेजते हुए स्टॉक की मांग की है।
-
एंटी रेबीज के इंजेक्शन के लिए मांग भेजी गई है। मुख्यालय की तरफ से इंजेक्शन उपलब्ध होने के बाद लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में लोगों को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद