{"_id":"5787ddd84f1c1ba64e13e8b9","slug":"sonipat-news-hindi-news-education-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवेरा स्कूल के 6 बच्चों का नवोदय स्कूल में चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवेरा स्कूल के 6 बच्चों का नवोदय स्कूल में चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नवोदय स्कूल के चयनित विद्यार्थी के साथ कुलपति एवं अन्य।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बच्चों के लिए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के विद्यार्थियोें द्वारा चलाए जा रहे सवेरा नाम के प्राथमिक स्कूल के 6 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो गया है। गत वर्ष भी सवेरा के एक बच्चे का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय सवेरा स्कूल के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रहा है और हमारे विद्यार्थी स्वेच्छा से निस्वार्थ भावना से सवेरा का संचालन कर रहे हैं। सवेरा के बच्चों का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नवोदय स्कूल में चयन हुआ है। प्रो दहिया ने कहा कि गत वर्ष भी सवेरा के एक विद्यार्थी का नवोदय में चयन हुआ था।
इनका हुआ चयन
अतुल और अरुण कुमार का पांचवीं कक्षा में और मिलान, उवर्शी और ओंकार का चयन आठवीं और आनंद का नौवीं कक्षा के लिए नवोदय में चयन हुआ है। बता दें कि सवेरा स्कूल की शुरुआत विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन काम में लगे श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए वर्ष 2008 में वीरसेन वशिष्ठ के नेतृत्व में किया गया था। इस समय स्कूल में लगभग 120 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में विवि के लगभग 60 विद्यार्थी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में सवेरा स्कूल के संयोजक राहुल सेतिया, समीर और राहुल सैनी हैं।