{"_id":"62378006b8633307620b6084","slug":"sm-hindu-academy-won-all-the-matches-in-junior-category-and-sub-junior-category-sonipat-news-rtk6415824113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएम हिंदू अकादमी ने जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में जीते सभी मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएम हिंदू अकादमी ने जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में जीते सभी मुकाबले
विज्ञापन
सोनीपत। एसएम हिंदू स्कूल के मैदान पर खेली जा रही तीन दिवसीय सब जूनियर (अंडर-14) और जूनियर (अंडर-17) लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान एसएम हिंदू अकादमी की टीम ने जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में हुए अपने सभी मुकाबले जीते।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे के बाद जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले और सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी मैदान पर सोमवार सुबह 9 बजे सीनियर लड़कों की फुटबाल टीम का ट्रायल होगा। चयनित टीम 24 मार्च से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेें भाग लेगी। ट्रायल प्रक्रिया में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के मेयर निखिल मदान व नीतू दहिया उपस्थित रहेंगे।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें अंडर-14 की छह टीमें और अंडर-17 की 10 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन जहां दोनों वर्गों के दो-दो मुकाबले खेले गए थे, वहीं दूसरे दिन 19 मुकाबले खेले गए। जिसमें सभी टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग-कम-नाक आउट के आधार पर खेली जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलने के मौका मिले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को अंडर-14 व अंडर-17 आयुवर्ग की सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। सब जूनियर वर्ग से एसएम हिंदू अकादमी और थाना एफसी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। जूनियर वर्ग से एसएम हिंदू अकादमी, फिटनेस क्लब, ओन्टोजेनी क्लब व जागसी एफसी की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेश दहिया, नवीन मलिक, पंकज, मोहन, ऋषिराज, मनोज, नरेंद्र, प्रवीन शर्मा, मोहित दहिया, संदीप, सुमित व यशबीर मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
जूनियर वर्ग
-एसएम हिंदू अकादमी ने सेक्टर-12 टीम को 2-0 व ब्लड राइडर ग्रुप को 1-0 से मात दी।
-ओन्टोजेनी ने आशीष एफसी को 1-0 से और सेक्टर-12 को 3-0 से हराया।
-ब्लड राइडर ने सेक्टर-12 टीम को 3-0 से हराया जबकि ओन्टोजेनी के साथ मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा।
-सेक्टर-12 व आशीष एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा।
-जागसी की टीम ने आरपीएस को 1-0 से, सीआरए क्लब को 2-0 से हराया, जबकि फिटनेस क्लब के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा।
-फिटनेस क्लब की टीम ने सीआरए को 4-0 से हराया, जबकि भिगान टीम के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा।
सब जूनियर वर्ग
-एसएम हिंदू अकादमी ने सीआरए क्लब को 4-2 से, थाना कलां को 5-0 से, भिगान को 2-0 से और व्हाइट लीली क्लब को 3-0 से हराया।
-थाना कलां एफसी ने भिगान की टीम को 2-0 से, व्हाइट लीली को 2-0 से व एसएम हिंदू रेड की टीम को 3-0 से हराया।