फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shahpur Taga's Payal received the Nari Shakti Gaurav Samman

Sonipat News: शाहपुर तगा की पायल को मिला नारी शक्ति गौरव सम्मान

Sun, 08 Mar 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Shahpur Taga's Payal received the Nari Shakti Gaurav Samman
पायल को सम्मानित करते क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के पदाधिकारी। स्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव शाहपुर तगा की पायल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरमाता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुई हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा को यह सम्मान 1857 के क्रांति नायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान ने प्रदान किया है।
समारोह में शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पायल की शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक विषयों पर सक्रियता की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि पायल ने अपने परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करने पर पायल ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने माता संतोष देवी, पिता महेंद्र रंगा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा और अपने शोध निर्देशक जयवीर सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed