फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scrap merchant's car stopped for a short time robbed

लघुशंका के लिए रुके स्क्रैप व्यापारी की कार लूटी

Fri, 09 Sep 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Scrap merchant's car stopped for a short time robbed
नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी पुल के पास लघुशंका के लिए रुके स्क्रैप व्यापारी को धक्का देकर तीन बदमाश कार लूट लिए। व्यापारी कार के अंदर ही चाबी छोड़कर रुका था। पुलिस ने व्यापारी के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोदीनगर के किदवई नगर निवासी शकील ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात को कुंडली निवासी कबरा बानिया के पास आया हुआ था। कबरा से बातचीत के बाद वह मोदी नगर लौट रहा था। जब वह रात दस बजे प्याऊ मनियारी पुलिया के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुक गया। उन्होंने अपनी गाड़ी की चाबी को अंदर ही छोड़ दिया था। उसके बाद वह लघुशंका के लिए सड़क के किनारे चला गया। इसी बीच बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। उसके बाद युवक उसकी कार लेकर भाग गए। गड्ढे से बाहर निकलकर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

धक्का देकर कार लूट की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed