{"_id":"6a9dcd1b26710d01580d4c8c","slug":"sanitation-workers-extended-their-strike-by-three-days-the-municipal-corporation-cleared-300-tonnes-of-garbage-overnight-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160065-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाईकर्मियों ने तीन दिन बढ़ाई हडताल, निगम ने रातभर उठाया 300 टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाईकर्मियों ने तीन दिन बढ़ाई हडताल, निगम ने रातभर उठाया 300 टन कूड़ा
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के शहर में वाल्मीकि बस्ती के पास कूड़े का उठान करता बुलडोजर। स्रोत: नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में सफाई कर्मचारियों की करीब एक माह से चल रही हड़ताल को 9 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। दूसरी ओर, कूड़े के ढेरों से निपटने के लिए नगर निगम ने रविवार रात बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। निगम की टीमों ने रातभर में 300 टन से अधिक कूड़ा उठाकर मुरथल स्थित कूड़े से बिजली बनाने वाले संयंत्र तक पहुंचाया। अभियान से लंबे समय से कूड़े से परेशान शहरवासियों को कुछ राहत मिली।
शनिवार रात करीब नौ बजे नगर निगम अधिकारियों की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में तीन टीमें गठित की गईं। एक टीम ने बाबा धाम के पीछे, दूसरी ने सेक्टर-23 और तीसरी ने राठधना रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाना शुरू किया।
उधर, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वर्तमान में शहर में 600 टन से अधिक कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी से पहले उठाया था 500 टने कूड़ा
जन्माष्टमी से एक दिन पहले भी निगम ने अभियान चलाकर 500 टन से अधिक कूड़ा उठाया था। अब लगातार दूसरे बड़े अभियान के तहत कूड़ा उठाया गया है। करीब एक माह से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे थे। इससे दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ गई थी।
शहर के 30 से अधिक कूड़ा प्वाइंट साफ
रविवार तड़के करीब पांच बजे तक चले अभियान में शहर के 30 से अधिक कूड़ा प्वाइंट साफ किए गए। इनमें कबीर भवन, मुरथल रोड, दिल्ली रोड, रैन बसेरा, कपड़ा मार्केट, शनि मंदिर, मॉडल टाउन, लहराड़ा और नई अनाज मंडी समेत कई प्रमुख क्षेत्र शामिल रहे।