{"_id":"65aea0eda971ef4a370658b4","slug":"rs-594-lakh-cash-and-mobile-phones-worth-rs-125-lakh-recovered-from-robbery-accused-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12772-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लूट के आरोपी से 5.94 लाख रुपये नकद और 1.25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लूट के आरोपी से 5.94 लाख रुपये नकद और 1.25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद
Mon, 22 Jan 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गिरफ्तार आरोपी के साथ क्राइम यूनिट टीम। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
गोहाना (सोनीपत)। क्राइम यूनिट टीम ने पिस्तौल के बल पर ट्रांसपोर्ट कंपनी में लूट के मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान 5.94 लाख रुपये और 1.25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी गांव गढ़ी उजाले खां निवासी संदीप उर्फ तिनका को छह दिन के रिमांड पर लिया गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त सोमबीर देशवाल ने सीआईए स्टाफ कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी संदीप ने अपने दो साथियों के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने 15 अक्तूबर 2023 की रात को सोनीपत रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिस्तौल दिखाकर सीसीटीवी की डीवीआर, तिजोरी लूटी थी। तिजोरी में 20 लाख 96 हजार 267 रुपये थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल व ललित 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी संदीप उर्फ तिनका को 16 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।