{"_id":"6519c575327a9314b9091d44","slug":"rs-4-lakh-withdrawn-from-womans-account-rs-122-lakh-sent-back-sonipat-news-c-197-1-snp1003-6993-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला के खाते से निकाले 4 लाख रुपये, 1.22 लाख वापस भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला के खाते से निकाले 4 लाख रुपये, 1.22 लाख वापस भेजे
Mon, 02 Oct 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी की महिला के खाते से चार लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। खाते में 1 लाख 22 हजार रुपये भी वापस भेजे गए। पीड़ित बबीता ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। बबीता ने बताया कि उनकी लामपुर बॉर्डर पर मिठाई की दुकान है। उसका गांव के ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। जुलाई में उसने 10 लाख रुपये ऋण लेकर इसी खाते में जमा कराए थे। अगस्त में उसके खाते से 5 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई, लेकिन पता नहीं लगा। 21 सितंबर को उसके खाते में 4 लाख रुपये कम थे। उसने बैंक में खाता बंद कराने की शिकायत दी। इसके बाद शाम को 1 लाख रुपये क्रेडिट का मैसेज आया। जिसमें अनुराग मक्कड़ का नाम था। इसके बाद अज्ञात नाम से 22 हजार रुपये खाते में आए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन