फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Property ID becoming a headache, it is also difficult to correct errors

Sonipat News: सिरदर्द बन रही प्रॉपर्टी आईडी, त्रुटियां ठीक कराना भी मुश्किल

Sun, 11 Jun 2023 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Property ID becoming a headache, it is also difficult to correct errors
सोनीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के लिए भेजे गए असेसमेंट नोटिस में त्रुटियां ठीक कराना प्रॉपर्टी मालिकों के लिए मुश्किल बना हुआ है। नगर निगम कार्यालय में चक्कर काटने के बाद नोटिस में दर्ज प्रॉपर्टी मालिक के नाम व प्रॉपर्टी का क्षेत्र ठीक नहीं हो रहे। इस समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम की ओर से सात जगहों पर शिविर लगाए गए। अमर उजाला टीम इनमें से तीन शिविर में पहुंची और वहां की स्थिति देखी। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मंडी के पास जैन विद्या मंदिर स्कूल परिसर में लगे शिविर में दिखाई दी। अधिकारियों का कहना था कि शिविरों में प्रॉपर्टी मालिकों की समस्याओं संबंधी आपत्ति (ऑब्जेक्शन) एनडीसी पोर्टल पर लगाए गए। जल्द ही उनकी समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रात: 11 बजे, सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-14
सबसे पहले टीम सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंची। वहां पर 10 लोग अपने प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए पहुंचे थे। शिविर में निगम की ओर से तैनात दो कर्मचारी लोगों की आपत्तियां एनडीसी पोर्टल पर दर्ज कर रहे थे। सामुदायिक केंद्र में पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


प्रात: 11.30 बजे, जेवीएम स्कूल
इसके बाद टीम सब्जी मंडी के पास जैन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे शिविर में पहुंची। वहां पर काफी संख्या में लोग अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित मिले असेसमेंट नोटिस में दर्ज त्रुटियां ठीक कराने पहुंचे थे। अपना नंबर आने के इंतजार में लोग लाइन लगाकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर 12 बजे : नगर निगम कार्यालय
रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में टीम पहुंची। वहां नाममात्र लोग ही अपनी प्रॉपर्टी संबंधित त्रुटियां ठीक कराने के लिए पहुंचे थे। निगम कार्यालय में दो काउंटर चालू थे और बाकी काउंटर बंद थे।

लोग बोले
प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में पिता सुकर्मपाल के नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज की गई है। साथ ही एक अन्य आईडी पर कोई दूसरा नाम दर्शा रखा है। जिनको ठीक कराने के लिए पहले भी शिकायत दी और आज भी शिविर में आकर आपत्ति लगाई है।
संदीप कुमार, सेक्टर-14

मेरी तीन प्रॉपर्टी आईडी में प्राॅपर्टी की पैमाइश गलत दिखाई गई है। इसको लेकर नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। शिविर में उम्मीद के साथ आपत्ति लगाने पहुंचा हूं। इस बार उनकी प्रॉपर्टी संबंधित समस्या दूर हो जाएगी।
शिव कुमार, बड़ा बाजार

मेरे घर की प्रॉपर्टी आईडी के पते में जमालपुरा को सेक्टर-13 में दिखाया गया है। इसको लेकर उन्होंने पहले भी निगम कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
गौरीशंकर, जमालपुरा

मेरे पास 500 गज का मकान है। उसमें चार भाई रहते हैं। प्रॉपर्टी टैक्स के असेसमेंट नोटिसों में उनकी तीन आईडी में घर की पैमाइश गलत दिखाई गई है। 500 गज की प्रॉपर्टी को नोटिस में 650 गज दिखा दिया है।

कृष्ण कुमार, विश्वकर्मा नगर


प्रॉपर्टी टैक्स के लिए भेजे गए असेसमेंट नोटिस में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रॉपर्टी मालिकों को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए, जिससे भविष्य में लोगों को प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करने में परेशानी न हो। रविवार को भी शिविर जारी रहेंगे।
राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed