फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   power proble

शहर में बिजली-पानी व सीवर समस्या, लोग दिनभर सड़कों पर उतरकर लगाते रहे जाम

Thu, 25 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
power proble
बंदेपुर में जाम लगाकर रोष जताते लोग। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में लगातार बढ़ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। जाम लगाने के बाद ही अधिकारी चेतते हैं और लोगों की समस्या का समस्या समाधान हो पाता है। बिजली संकट से जूझ रहे वेस्ट रामनगर, बंदेपुर व टीएन पार्क कालोनी के लोगों ने जाम लगाकर रोष जताया। वेस्ट रामनगर के लोगों ने सुबह दो घंटे सूरी पेट्रोल पंप वाली गली तो जाम रखा तो बंदेपुर के लोगों ने गांव के सामने राठधना रोड पर जाम लगा दिया। वेस्ट रामनगर में एसडीओ औद्योगिक क्षेत्र ने जाम खुलवाया तो बंदेपुर के लोगों को सदर थाना प्रभारी ने समझाकर शांत किया और जमा खुलवा दिया। वहीं जनता कालोनी के लोगों ने सीवर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वेस्ट रामनगर क्षेत्र में तीन दिन से बिजली-पानी संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि तीन दिन से बिजली आपूर्ति बदहाल है। तीन दिन पहले किसी वाहन की टक्कर से एक पोल टूट गया था। पहले उसके कारण बिजली व्यवस्था बिगड़ी रही। बाद में पोल लगाया गया तो तार आपस में स्पार्किंग होकर जल गए। वह कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। कार्यालय में जाकर भी गुहार लगा चुके है, मगर उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। विरोध करते हुए क्षेत्रवासियों ने सुबह नौ बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। उन्हें समझाया गया, मगर क्षेत्रवासी अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। बाद में औद्योगिक क्षेत्र सब डिवीजन के एसडीओ केशव मौके पर आए और जल्द ही समस्या के समाधचान का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान वाहन चालकों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को बंदेपुर के लोग सड़क पर उतरे
बुधवार शाम को बंदेपुर के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। बंदेपुर व टीएन पार्क क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चार दिन से वह बिजली संकट झेल रहे है। जिसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सुबह वह एसडीओ से मिले थे। जहां पर एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दे दिया। तब भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई तो लोग एक्सईएन के पास चले गए। उन्होंने शाम तक उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लोगों का आरोप था कि उनके क्षेत्र में लगे ट्रांसफर से फ्यूज उड़ जाते हैं। जिन्हें लगाया नहीं जाता। साथ ही केबल भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जब बुधवार शाम तक उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो लोगों ने शाम को छह बजे राठधना-नरेला रोड पर जाम लगा दिया। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। जाम की सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर लोगों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कालोनी के लोगों ने जताया रोष
शहर की जनता कालोनी के लोगों ने भी सड़क पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर समस्या बनी हुई है। जिसके चलते पेयजल भी दूषित आ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है। उनका कहना है कि सुनवाई नहीं हुई तो वह रोड जाम करने से पीेछे नहीं हटेंगे।

जाम से परेशान रहे राहगीर
जिले में सुबह व शाम को जाम लगाए जाने से राहगीर परेशान रहे। सुबह के समय सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगाने से लोगों को दिक्कत हुई। राहगीरों को घूमकर अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। वहीं शाम को राठधना-नरेला रोड पर जाम लगाने से भी वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। जाम के चलते लोगों को काफी चक्कर लगाकर दूसरे मार्गों से गंतव्य की तरफ जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed