फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police recovered and returned 40 lost mobile phones

Sonipat News: पुलिस ने गुम हुए 40 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए

Sat, 04 Apr 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Police recovered and returned 40 lost mobile phones
फोटो :: सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में लोगों को उनके मोबाइल सौंपते एसीपी राजपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुम हुए मोबाइल फोन जब उनके मालिकों को सौंपे गए तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। साइबर सेल सोनीपत की टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के 40 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं।

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। उन्होंने कहा कि चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की गई थी। साइबर सेल की टीम ने मार्च में इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया था।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल के गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 117 मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed