फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pipe laying work stopped, villagers demonstrated

Sonipat News: पाइप बिछाने का काम रोका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pipe laying work stopped, villagers demonstrated
फोटो 18: सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही पाइप लाइन को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन क
सोनीपत। सेक्टर-23 में बनाए गए जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) तक पश्चिमी यमुना लिंक नहर का पानी लाने के लिए नगर निगम की तरफ से ककरोई रोड के साथ पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह लाइन सड़क के लेवल से ऊपर है। खेतों के लिए बनाए नाले के ऊपर पाइप लाइन बिछाने का ककरोई के किसानों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया है। उन्होंने खोदाई करके जमीन के अंदर पाइपलाइन डालने की मांग की है।
विज्ञापन

ककरोई गांव के सरपंच कर्मबीर सिंह, सुंदर सिंह, कपिल, अनिल, रवि, जयपाल सिंह, संदीप, श्याम सिंह, रामफूल, सचिन, रविंद्र, जयप्रकाश, रमेश, राकेश और दिनेश का कहना है कि पाइपलाइन सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही है। सड़क के साथ उनके खेत हैं। खेतों में पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ है। निगम की तरफ से नाले में भी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे खेतों से पानी निकासी बाधित होगा। यदि नगर निगम पाइपलाइन सड़क के नीचे डालता है तो किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सड़क के लेवल से ऊपर पाइपलाइन नहीं बिछाने देंगे
विज्ञापन

दो माह पहले बंद कराया था काम
शहर के लोगों को शोधित पानी सप्लाई करने के लिए नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत सेक्टर-23 में डब्ल्यूटीपी का निर्माण किया था। पश्चिमी यमुना लिंक नहर से डब्ल्यूटीपी तक पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। सरपंच ने बताया कि दो महीने पहले मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, पार्षद नीतू दहिया व अधिकारियों को बुलाया था। इस पर मेयर व विधायक ने निगम अधिकारियों को काम रोकने और पाइपलाइन का लेवल नीचे करवाने का निर्देश दिए थे। उसके बावजूद निगम की तरफ से रविवार को फिर से कार्य शुरू कराया था। सोमवार को ग्रामीण एकत्र हुए और इस कार्य का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ नहीं होने दिया जाएगा गलत
निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही सहायक अभियंता मंजीत कुमार भी पहुंचे। बिना लेवल के डब्ल्यूटीपी तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।
ककरोई रोड के साथ पानी की लाइन बिछाने का कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। परियोजना में पाइप लाइन ओपन रखने का प्रावधान है। उसके अनुसार ही पाइप लाइन बिछाई जा रही है। समस्या का निपटान करने के लिए बुधवार को किसानों व निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें मेयर, विधायक समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मंजीत कुमार, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत

फोटो 18: सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही पाइप लाइन को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन क

फोटो 18: सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही पाइप लाइन को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन क

फोटो 18: सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही पाइप लाइन को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन क

फोटो 18: सड़क के लेवल से ऊपर बिछाई जा रही पाइप लाइन को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed